लाइव न्यूज़ :

13 अक्टूबर: किशोर कुमार का निधन, अमेरिका में रखी गई व्हाइट हाउस की नींव, जानें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: October 13, 2019 07:17 IST

आज का इतिहास (13 अक्टूबर): अटल बिहारी वाजपेयी आज ही के दिन तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। बॉलीवुड के सबसे चमकदार सितारों में किशोर कुमार की भी आज पुण्यतिथि है।

Open in App
ठळक मुद्देअटल बिहार वाजपेयी आज के दिन बने तीसरी बार प्रधानमंत्रीरूपहले पर्दे के सबसे चमकदार सितारे किशोर कुमार का निधनआज के दिन बॉब डिलन को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया

रूपहले पर्दे पर चमकने वाले सितारों की बात करें तो इनमें किशोर कुमार की पहचान सबसे चमकदार सितारों में से एक के तौर पर होती है। शानदार अभिनेता, सुरीले गायक, उम्दा निर्माता निर्देशक, कुशल पटकथा लेखक और बेहतरीन संगीतकार के तौर पर किशोर को एक संपूर्ण कलाकार कहा जा सकता है। हर तरह के गीतों, चाहे वह दर्द भरे गीत हों या रूमानियत से भरे प्रेमगीत, हुल्लड़ वाले जोशीले नगमे हों या संजीदा गाने उनकी आवाज से बहुत से गीतों को यादगार बना दिया।

उन्होंने हिंदी के अलावा और भी बहुत सी भाषाओं में गीत गाए। उनके अभिनय और निर्देशन को भी लाजवाब माना जाता है। हास्य अभिनय में किशोर कुमार अपने आप में अनूठे और बेजोड़ थे। इस महान कलाकार ने 13 अक्टूबर 1987 को इस दुनिया को अलविदा कहा। देश दुनिया के इतिहास में 13 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1542 : जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का सिंध के अमरकोट में जन्म।

1792 : व्हाइट हाउस की नींव रखी गई। निर्माण पूरा होने के बाद यह इमारत वर्ष 1800 से अमेरिका के राष्ट्रपति का सरकारी आवास है।

1911 : स्वामी विवेकानंद की शिष्या मार्गेरेट एलिजाबेथ नोबेल का मात्र 43 वर्ष की आयु में निधन। उन्हें उनके गुरू ने सिस्टर निवेदिता का नाम दिया था। उन्होंने भारत में स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रसार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

1943 : इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1976 : बोलिविया के दक्षिण में एक बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहाइशी इलाके में गिरने से दर्जनों लोगों की मौत।

1981 : मिस्र के लोगों ने अनवर सादत की हत्या के एक सप्ताह बाद हुस्नी मुबारक को देश का नया राष्ट्रपति चुना।

1987: रूपहले पर्दे के सबसे चमकदार सितारे किशोर कुमार का निधन।

1999 :अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

2010 : चिली के अटाकामा रेगिस्तान में ढंस गई खान में फंसे 69 श्रमिकों को कड़े प्रयासों के बाद सकुशल बाहर निकाला गया।

2013 : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक पुल पर भगदड़ मचने से 109 लोगों की मौत।

2016: अमेरिका के गायक और गीतकर बॉब डिलन को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

टॅग्स :किशोर कुमारअटल बिहारी वाजपेयीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए