लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन से ज्यादा खतरनाक है 'ओ मित्रों' कांग्रेस नेता शशि थरूर का पीएम मोदी पर तंज

By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2022 14:56 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा ओमीक्रोन से कहीं अधिक खतरनाक है 'ओ मित्रों'। "इस वायरस (ओ मित्रों) का कोई हल्का संस्करण नहीं है"।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने 'ओ मित्रों' मित्रों की तुलना ओमीक्रोन से कीबताया ओमीक्रोन से भी ज्यादा खतरनाककहा- इसका कोई हल्का संस्करण भी नहीं है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है जिसमें उन्होंने 'ओ मित्रों' को कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से ज्यादा खतरनाक बताया है। दरअसल, 'ओ मित्रों' का इस्तेमाल अक्सर पीएम मोदी के द्वारा सार्वजनिक रैलियों और कार्यक्रमों के दौरान किया जाता है। ट्विटर पर लिखते हुए, थरूर ने कहा कि 'ओ मित्रों' ओमीक्रोन से कहीं अधिक खतरनाक है, उन्होंने आगे लिखा कि "इस वायरस (ओ मित्रों) का कोई हल्का संस्करण नहीं है"।

कांग्रेस नेता ने सोमवार को अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ओमीक्रोन से कहीं ज्यादा खतरनाक है "ओ मित्रों"! हम हर दिन बढ़ते ध्रुवीकरण, नफरत और कट्टरता को बढ़ावा देने, संविधान पर कपटपूर्ण हमलों और हमारे लोकतंत्र के कमजोर होने के परिणामों को माप रहे हैं। इस वायरस का कोई "हल्का संस्करण" नहीं है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता ने ये निशाना तब साधा है, जब कांग्रेस ने पेगासस पर हुए नए खुलासे को लेकर संसद में उतरने की तैयारी कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि थरूर इसी मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे थे।

दरअसल कांग्रेस पार्टी पेगासस मुद्दे पर आक्रामक रही है, जिसमें केंद्र सरकार पर सैन्य-ग्रेड स्पाइवेयर का उपयोग कर नागरिकों पर जासूसी करने का आरोप लगाया गया है। पेगासस मामले की निगरानी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त पैनल द्वारा की जा रही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत और इजरायल की सरकार ने "लगभग 2 बिलियन डॉलर मूल्य के परिष्कृत हथियारों और खुफिया गियर के पैकेज की बिक्री पर सहमति जताई है। 

टॅग्स :शशि थरूरनरेंद्र मोदीओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर