लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की जेलों में महिला कैदियों के लिए पोषण मेले का आयोजन

By भाषा | Updated: September 11, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली कारागार विभाग तिहाड़ और मंडोली की जेलों में कैद 500 से अधिक महिला कैदियों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से "पोषण मेले" का आयोजन कर रहा है। कारागार विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक महिला कैदियों के लिए दोनों जेलों में सितंबर के अंत तक पोस्टर बनाने, जागरूकता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिताएं, नारा लेखन और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जेल अधिकारियों के मुताबिक इस समय तिहाड़ कारागार की जेल नंबर छह में कैद 399 महिलाएं और मंडोली की जेल नंबर 16 में कैद 163 महिलाएं 'पोषण मेला' में हिस्सा लेंगी।

कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सहयोग से बृहस्पतिवार को तिहाड़ कारागार की जेल नंबर छह में पोषण मेले की शुरुआत की गयी, जहां आयोग के सदस्यों के भाषणों के बाद प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला कैदियों को पोषण के मूल्य के बारे में जागरूक किया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी मीता राजीवलोचन ने भी महिला कैदियों को पोषण के महत्व के बारे में बताया। मीता एनसीडब्ल्यू में सचिव हैं।

महिला कैदियों को विशेष भोजन और फल भी दिए गए। पोषण मेला में बच्चों, स्तनपान कराने वाली माताओं, गर्भवती महिलाओं और वयस्कों के लिए कई दुकानें लगाई गई।

महानिदेशक (दिल्ली जेल) संदीप गोयल ने कहा कि कैदियों को गर्भावस्था, या शरीर में खून की कमी की स्थिति में विभिन्न चरणों में पौष्टिक आहार लेने के महत्व के बारे में बताया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए