लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच लाख के नीचे

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक और "मील का पत्थर" पार करते हुए, भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 106 दिनों के बाद पहली बार 5 लाख से नीचे आ गई है, जो अब कुल मामलों का केवल 5.73 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे के अंतराल में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 44,281 नए मामलों में से 70 प्रतिशत मामले महज दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के हैं, जिनमें दिल्ली भी शामिल है, जहां अब तक के सर्वाधिक 7,830 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों की संख्या के मामले में इसके बाद केरल है, जहां 6,010 नए दैनिक मामले सामने आए हैं।

वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,94,657 है। 28 जुलाई को इलाजरत मरीजों की संख्या 4,96,988 थी।

मंत्रालय ने कहा, "यह देश में इलाजरत मामलों में गिरावट के एक निरंतर रुझान को भी इंगित करता है। यह इस संदर्भ में और भी महत्त्वपूर्ण है कि दुनिया भर के कई देशों में कोविड-19 के मामले काफी बढ़ रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि केंद्र सरकार की निरंतर, क्रमिक और लक्षित रणनीतियों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा उनके प्रभावी कार्यान्वयन, डॉक्टरों और अन्य सभी कोविड​​-19 योद्धाओं की समर्पित और निस्वार्थ सेवा के कारण संभव हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20,000 से कम है।

मंत्रालय ने कहा, "सिर्फ 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20,000 से अधिक इलाजरत मामले हैं; दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में 50,000 से अधिक इलाजरत मामले हैं।"

मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे की अवधि में कुल 44,281 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 50,326 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं। दैनिक नए मामलों से अधिक दैनिक रिकवरी की संख्या रहने का यह 39वां दिन है।

कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 80,13,783 है, जो उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 75,19,126 अधिक है। रिकवरी दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई है।

एक अन्य मील के पत्थर में, भारत में 24 घंटे के दौरान 11,53,294 कोविड-19 जांच की गई है, जिसके साथ ही देश में अब तक 12 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी है।

कोविड-19 जांच संबंधी बुनियादी ढांचे में तेज वृद्धि से दैनिक मामलों में कमी आना संभव हो पाया है।

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले नए मरीजों में से 77 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6,718 नए मरीज ठीक हुए हैं, जबकि केरल में 6,698 और दिल्ली में 6,157 नए मरीज ठीक हुए हैं।

कोविड-19 से हुई नई मौतों में से 79 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में हुई हैं। 24 घंटे के अंतराल में कुल 512 मौतें हुई हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 110 लोगों की मौत हुई। दिल्ली और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 83 और 53 मौतें हुईं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आँकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे की अवधि में 44,281 लोगों के संक्रमित होने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 86,36,011 तक पहुंच गए, जबकि बीमारी से 512 नई मौतें होने के साथ देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,27,571 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए