लाइव न्यूज़ :

अंडमान में लगातार दूसरे दिन नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक

By भाषा | Updated: May 30, 2021 10:38 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 30 मई अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही।

केंद्र शासित प्रदेश में 28 नए मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,964 हो गयी, जबकि 30 लोग स्वस्थ हुए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 113 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 191 मरीजों का उपचार चल रहा हैं जिनमें से 183 दक्षिणी अंडमान जिले में और आठ मामले उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में कोविड-19 का कोई उपचाराधीन मामला नहीं है।

कोविड-19 के 30 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,660 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 3,85,564 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.81 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 1,25,045 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया है, जिनमें से 1,07,682 लोगों को पहली खुराक दी गयी है और 17,363 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए