लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हुई 431, जानें प्रदेश में तबलीगी जमात से जुड़े कितने मामले आए सामने

By भाषा | Updated: April 10, 2020 17:08 IST

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी का मानें तो राज्य में कोरोना वायरस के जो मामले सामने आए हैं उनमें से 75 प्रतिशत ‘हॉटस्पॉट’ से जुड़े 15 जिलों से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहॉटस्पॉट वाली जगहों पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।हॉटस्पॉट वाले 15 जिलों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

लखनऊउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 431 हो गई है। कल से आज के बीच इस महामारी के संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या 431 हो गई है।

40 जिलों में लोग संक्रमण से प्रभावित हैं और अब तक 32 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। प्रसाद ने बताया कि कुल 9041 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 8250 मामले निगेटिव मिले और 431 लोग इससे संक्रमित पाये गये। उन्होंने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार तक इस वायरस के 410 मामले थे जिनमें से 225 मामले तबलीगी जमात से जुड़े थे। कोविड-19 से राज्य में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

ये मौतें मेरठ बस्ती वाराणसी और आगरा जिलों में हुई हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के जो मामले सामने आए हैं उनमें से 75 प्रतिशत ‘हॉटस्पॉट’ से जुड़े हैं जो 15 जिलों में चिन्हित किए गए हैं।

अवस्थी ने बताया कि हॉटस्पॉट वाली जगहों पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है और ऐसे क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडियालखनऊतबलीगी जमात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप