लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के प्रतिदिन के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोविड-19 के प्रतिदिन के नये मामलों की तुलना में कहीं अधिक संख्या में संक्रमित मरीज पिछले 24 घंटों में इस रोग से उबरे हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल कोविड-19 के 4,22,943 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मरीजों का 4.44 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 35,551 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, जबकि इसी अवधि के दौरान 40,726 मरीज स्वस्थ हुए।

मंत्रालय ने कहा है, ‘‘इसके चलते पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में 5,701 की कमी आई है। स्वस्थ हुए इन मरीजों की संख्या पिछले छह दिनों से लगातार सामने आ रहे प्रतिदिन के नये मामलों से अधिक है। ’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर इस रोग से स्वस्थ होने की दर बेहतर होकर 94.11 प्रतिशत हो गई है और कुल 89,73,373 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्वस्थ हुए मरीजों और उपचाराधीन मामलों के बीच अंतर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।’’

मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए नये मरीजों में 77.64 प्रतिशत 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में सर्वाधिक संख्या में कोविड-19 के मरीज स्वस्थ्य हुए और यह आंकड़ा 5,924 है, जबकि दिल्ली में प्रतिदिन 5,329 मरीज और महाराष्ट्र में 3,796 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 10 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों से संक्रमण के 75.5 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में केरल से 6,316 मामले, दिल्ली में 3,944 नये मामले और महाराष्ट्र में 3,350 नये मामले सामने आए।

मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में संक्रमण के 35,551 नये मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़ कर 95,34,964 हो गये हैं। वहीं, महामारी से और 526 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 1,38,648 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए