लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2737, अब तक दूसरे राज्यों से आने वाले 1754 प्रवासी पाए गए संक्रमित

By भाषा | Updated: May 26, 2020 05:05 IST

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 1,754 संक्रमित प्रवासियों में सबसे अधिक 411 दिल्ली से लौटे हैं जबकि 403 मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन मई से अब तक 1,754 प्रवासियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जो इस अवधि में आए मामलों का 80 प्रतिशत है। बिहार में अधिकतर मामले बेगूसराय, कटिहार, मधुबनी, दरभंगा और सहरसा जिलों से आए हैं।  

पटना: बिहार में कोविड-19 के 163 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,737 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हाल के दिनों में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़तोरी दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों की वजह से हुई है। विभाग ने बताया कि तीन मई से अब तक 1,754 प्रवासियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जो इस अवधि में आए मामलों का 80 प्रतिशत है।

उल्लेखनीय है कि दो मई से विशेष रेलगाड़ियों के जरिये दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के प्रवासियों की वापसी शुरू हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 1,754 संक्रमित प्रवासियों में सबसे अधिक 411 दिल्ली से लौटे हैं जबकि 403 मरीज महाराष्ट्र से, 276 गुजरात से और 146 हरियाणा से, 95 राजस्थान से, 89 उत्तर प्रदेश से, 81 तेलंगाना से और 76 पश्चिम बंगाल से लौटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को सामने आए 163 नये मामलों में 11 राजधानी पटना में आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 211 हो गई है। पटना में दो मामले लोदीपुर और समनपुरा के हैं जबकि शेष ग्रामीण इलाके के हैं। बिहार में अधिकतर मामले बेगूसराय, कटिहार, मधुबनी, दरभंगा और सहरसा जिलों से आए हैं।  

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा, ''हम चाहते हैं कि लोगों को यहां राज्य में काम मिले ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से बाहर जाने की जरूरत न पड़े। हम राज्य में सभी को काम मुहैया कराने की व्यवस्था करेंगे। लोग बिहार के विकास में भागीदार बनेंगे।'' उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर की निजी कंपनियों ने बिहार के प्रवासी श्रमिकों की देखभाल नहीं की। उन्होंने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी थी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पृथक-वास केन्द्रों में रहने वालों का विस्तृत सर्वेक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि सर्वेक्षण में विवरण शामिल होगा कि व्यक्ति कहां से लौटा, वह किस तरह की नौकरी कर रहा था ताकि उन्हें अपनी आजीविका कमाने के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े।

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए