लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2100 के पार, 118 नए मामले आए सामने

By अनुराग आनंद | Updated: May 22, 2020 18:12 IST

बिहार में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के मामले ने नया रिकॉर्ड बनाया था, कल यहां एक दिन में 324 नए केस मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के फैलने के रफ्तार में काफी तेजी आई हैभारी संख्या में दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूर बिहार लौट रहे हैं

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 8 से 10 दिनों में 1000 से भी अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. आज (शुक्रवार) कोरोना संक्रमण के बिहार में 118 मामले सामने आए हैं. इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़कर 2105 हो गया है. इनमें से अधिकांश मामले प्रवासी मजदूरों के सामने आ रहे हैं, जो दूसरे प्रदेश से वापस घर लौट रहे हैं.

बिहार में गुरुवार को कोरोना ने नया रिकॉर्ड बनाया. गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 324 नए केस मिले थे, तो वहीं शुक्रवार की सुबह से अबतक 118 नए मरीज मिले हैं.  

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार बार-बार यह निर्देश देते हैं कि क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को कोई समस्या न हो, बावजूद इसके कुव्यवस्था की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बिहार के तमाम क्वरेंटाइन सेंटरों का जायजा लेने का प्रयास किया. 

वहीं इस बीच क्वारेंटाइन सेंटर की अजीबो गरीब तस्वीर सामने आई है. जिसमें दरभंगा जिले के क्वारंटाइन सेंटर में रह रही महिलाओं को पहनने के लिए साड़ी की जगह लुंगी थमा दिया गया. मामला बिरौल प्रखंड के मध्य विद्यालय देवकुली धाम स्थित क्वारेंटाइन सेंटर की है, महिलायें उस वक्त भौंचक रही गईं जब उनके हाथ में लुंगी थमा दिया गया. 

ऐसे में महिलाओं को साड़ी की जगह लुंगी थमाने पर व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. हालांकि सीओ राकेश कुमार ने इस मामले में प्रशासन की गलती मानते हुए महिलाओं को जल्द ही साड़ी उपलब्ध करवा देने की बात कही है. वहीं, प्रदीप कुमार चौधरी ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं दरभंगा के डीएम को इसकी शिकायत की है. 

उनकी मानें तो इस केंद्र पर विगत दस दिनों से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, बंगलुरू एवं मुंबई से आये लगभग 40 आप्रवासी रह रहे हैं. इस केंद्र में रहने वाली 7 महिलाएं भी कष्ट में समय व्यतीत करने के लिए बाध्य हैं और इन महिलाओं को परिधान में साड़ी की जगह लुंगी दे दिया गया है जो सरकारी व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है. इस केंद्र पर देवकुली धाम और मिर्जापुर के ही अधिकांश लोग हैं. 

मामला यहीं खत्म नहीं होता है. जिस तरह से सरकार पर लगातार क्वारंटाइन सेंटरों मे व्यवस्था के नाम पर कागजी खानापूर्ति का आरोप लग रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बार-बार क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था के नाम पर सरकार को घेर रहे हैं। वहीं क्वारेंटाइन सेंटरों में खाने को लेकर बार-बार हंगामे की खबरें सामने आ रही है. 

वैसे में साड़ी की जगह लुंगी थमाने के मामले को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता, यहां भी वहीं व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति का मामला बन रहा है. यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में हाल के दिनों में कई जिलों के क्वारंटाइन सेंटर्स पर कुव्यवस्था को लेकर हंगामे की तस्वीरें सामने आई हैं. कहीं बार बाला से डांस कराने का मामला हो या फिर गांजा अथवा शराब की पार्टी करने का, बावाजूद इसके अधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अरमानों पर पानी फेरने में जुटे हुए हैं. 

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए