लाइव न्यूज़ :

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 2,16,289, मृतक संख्या 1,051 हुई

By भाषा | Updated: January 3, 2021 11:06 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन जनवरी असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर जहां 2,16,289 हो गई है, वहीं इस बीमारी से दो और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 1,051 हो गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने शनिवार रात जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया कि अब तक 60,38,661 नमूनों की जांच की गई है और राज्य में संक्रमण के मामलों की दर 3.58 प्रतिशत है।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में एक दिन में 80 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 2,12,069 हो गई है।

राज्य में इस समय 3,166 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बुलेटिन में कहा गया कि 1,347 और मरीजों की मौत हुई है लेकिन राज्य सरकार के मृत्य लेखा बोर्ड ने इन्हें संक्रमण से हुई मौत की सूची में शामिल नहीं किया है, क्योंकि ये लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए