लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या पहुंची 100, साल 1990 के बाद इस आंकड़े को छूने वाली पहली पार्टी बनी

By भाषा | Updated: April 1, 2022 21:07 IST

राज्यसभा की वेबसाइट पर चुनाव के बाद नए आंकड़े की अधिसूचित जारी किया जाना अभी बाकी है, लेकिन हालिया चुनाव में भाजपा के खाते में आई तीन सीटों को उसकी मौजूदा संख्या 97 में जोड़ दें, तो राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 100 पर पहुंच जाएगी। राज्यसभा में अब से पहले साल 1990 में कांग्रेस पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 या इससे अधिक थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अपने राजनैतिक इतिहास में पहली बार राज्यसभा में 100 के आंकड़े पर पहुंच गई हैइससे पहले साल 1990 में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के सदस्यों की संख्या राज्यसभा में 100 के पार थीवैसे हाल में हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में भाजपा ने पंजाब से अपनी इकलौती सीट गंवा दी थी

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी अपने राजनैतिक इतिहास में पहली बार राज्यसभा में 100 के आंकड़े पर पहुंच गई है। राज्यसभा चुनावों में असम, त्रिपुरा और नागलैंड में एक-एक सीटों पर हुए चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा का आंकड़ा आधिकारिक रूप से अपने सर्वोच्च संख्या पर पहुंच गया है।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, "भाजपा और इसके सहयोगी दलों ने असम से राज्यसभा की दोनों सीटें जीत ली हैं। पूर्वोत्तर में त्रिपुरा और नगालैंड से भी अन्य दो सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस तरह भाजपा ने चार में चार सीटें जीत ली है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। भाजपा के अब राज्यसभा में 100 सदस्य हैं।" 

लेकिन राज्यसभा में भाजपा के लिए 100 के जादुई आंकड़े पर लंबे समय तक बने रहने की संभावना कम है। ऐसा इसलिए कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव होने के बाद राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या में कमी हो सकती है।

लेकिन इसके साथ ही यह देखा जाना दिलचस्प होगा कि क्या उत्तर प्रदेश से भाजपा को मिलने वाले संभावित फायदे से इस नुकसान की भरपाई हो पायेगी या नहीं। आंकड़ों पर गौर करें तो राज्यों से राज्यसभा की 11 संभावित सीटों पर भाजपा कम से कम आठ पर विजय हासिल कर सकती है। 

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें से पांच भाजपा से हैं। हाल में छह राज्यों में राज्यसभा की 13 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनावों में भाजपा ने पंजाब से अपनी एक सीट गंवा दी, लेकिन उसने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों और हिमाचल प्रदेश में एक-एक सीटों पर अपने प्रत्याशियों को जीत भी दिलवाई, जहां से सभी पांच निवर्तमान सदस्य विपक्षी दलों से थे। 

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी ने राज्य की सभी पांच सीटें अपने नाम कर लीं। हालांकि अभी राज्यसभा की वेबसाइट पर नया आंकड़े की अधिसूचित जारी किया जाना बाकी है, लेकिन यदि हालिया चुनाव में भाजपा के खाते में आई तीन सीटों को उसकी मौजूदा संख्या 97 में जोड़ दें, तो राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 100 पर पहुंच जाएगी।

हालांकि 245 सदस्यीय राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या अब भी बहुमत के आंकड़े से काफी कम है। राज्यसभा में अब से पहले किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 या इससे अधिक साल 1990 में थी। जब तत्कालीन सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के 108 सदस्य राज्यसभा में थे। हालांकि इसके बाद राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या घट गई थी। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराज्य सभाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए