लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या घटी, बीजेपी के 86 और एनडीए के 101 सदस्य, बिल पास कराने में आएगी मुश्किल!

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 15, 2024 13:38 IST

शनिवार, 13 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या घटीबीजेपी के 86 और एनडीए के 101 सदस्य राज्य सभा में फिलहाल 19 सीटें खाली हैं जिससे कुल संख्या 226 है

नई दिल्ली: राज्यसभा में भाजपा का हिस्सा रहे चार मनोनीत सदस्य शनिवार, 13 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। इससे जिससे उच्च सदन में पार्टी की ताकत घटकर 86 और एनडीए की संख्या 101 हो गई है। राज्य सभा में फिलहाल 19 सीटें खाली हैं जिससे कुल संख्या 226 है। हालांकि एनडीए अभी भी आगामी बजट सत्र के दौरान मनोनीत सदस्यों, दो निर्दलीय और एआईएडीएमके और वाईएसआरसीपी जैसे मित्र दलों के समर्थन से सदन में महत्वपूर्ण कानून पारित करा सकता है। लेकिन दूसरों पर निर्भरता को कम करने के लिए मनोनीत श्रेणी के तहत रिक्तियों को जल्द से जल्द भरना होगा।

शनिवार, 13 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी शामिल हैं।  राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से खुद को बीजेपी के साथ जोड़ लिया था। सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति राज्यसभा में 12 सदस्यों को नामांकित करते हैं।  मौजूदा सदन में, उनमें से सात ने खुद को गुटनिरपेक्ष रखा। लेकिन ऐसे सदस्य किसी भी कानून या प्रस्ताव को पारित करने में हमेशा सत्ताधारी दल का पक्ष लेते हैं।

वर्तमान में उच्च सदन में 19 रिक्तियां हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर और नामांकित श्रेणी से चार-चार, और आठ अलग-अलग राज्यों से 11 (असम, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो और हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा से एक-एक) शामिल हैं। इन 11 सीटों में से दस सीटें पिछले महीने लोकसभा के लिए सदस्यों के चुनाव के कारण खाली हुई थीं। जबकि एक सीट भारत राष्ट्र समिति के सदस्य के केशव राव के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। राव बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये।

आने वाले महीनों में राज्यों से आने वाली इन 11 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें एनडीए को आठ सीटें और इंडिया ब्लॉक को तीन सीटें मिलने की संभावना है। तेलंगाना से कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है। इससे पार्टी की सदस्यों की कुल संख्या 27 हो जाएगी। यह राज्यसभा में विपक्ष के नेता पद को बनाए रखने के लिए आवश्यक संख्या से दो अधिक है।

टॅग्स :राज्य सभाBJPकांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए