लाइव न्यूज़ :

Nuh Yatra: नूह यात्रा को लेकर विहिप ने स्पष्ट कहा, हम इसे छोड़ेंगे नहीं और कल इसे पूरा करेंगे, पुलिस अलर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2023 17:32 IST

यात्रा को लेकर वीएचपी के नेता आलोक कुमार ने कहा, 'हम जानते हैं कि G20 शुरू होने वाला है, इसलिए हम यात्रा को छोटा करेंगे, लेकिन हम इसे छोड़ेंगे नहीं और कल इसे पूरा करेंगे और मैं भी इसमें हिस्सा लूंगा।' 

Open in App
ठळक मुद्देविहिप ने रविवार को यह स्पष्ट रूप से कहा है कि वह यात्रा को पूरा करेगीएहतियातन प्रशासन ने इंटरनेट सेवा और बल्क एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया हैइसके अलावा धारा 144 लागू कर दी गई है

नई दिल्ली: सावन के अंतिम सोमवार यानी 28 अगस्त को होने वाली नूह यात्रा को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने एक दिन पहले रविवार को यह स्पष्ट रूप से कहा है कि वह यात्रा को पूरा करेगी। यात्रा को लेकर वीएचपी के नेता आलोक कुमार ने कहा, 'हम जानते हैं कि G20 शुरू होने वाला है, इसलिए हम यात्रा को छोटा करेंगे, लेकिन हम इसे छोड़ेंगे नहीं और कल इसे पूरा करेंगे और मैं भी इसमें हिस्सा लूंगा।' 

एएनआई से बातचीत के दौरान हिन्दूवादी नेता ने कहा, "यह... कानून और व्यवस्था के मुद्दे क्यों उठेंगे? सरकार वहां क्यों है? सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए है ताकि लोग अपने धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से आयोजित कर सकें। हम इसे शांतिपूर्वक आयोजित करेंगे और वे (प्रशासन और सरकार) ) कानून और व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए।"

    

उधर, यात्रा 28 अगस्त को होने वाली यात्रा को लेकर हरियाणा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वीएचपी द्वारा बुलाई गई यात्रा से पहले गुरुग्राम में सोहना-नूंह टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। 

एहतियातन प्रशासन ने इंटरनेट सेवा और बल्क एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा धारा 144 लागू कर दी गई है। सोमवार को स्कूल-कॉलेज, बैंक भी बंद रहेंगे। बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में नल्हड़ के पास सांप्रदायिक झड़प हो गई थी। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। मुस्लिम समाज के लोगों ने पथराव और आगजनी की थी।

टॅग्स :नूँहहरियाणाHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?