लाइव न्यूज़ :

NSE घोटाला: पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार, तीन दिन पूछताछ के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई

By विशाल कुमार | Updated: March 7, 2022 06:33 IST

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई इन आरोपों के मद्देनजर हुई है कि वह एक "हिमालयी योगी" के साथ शेयर की गोपनीय जानकारी साझा कर रही थीं और सुब्रमण्यम को नियमों के उल्लंघन में नियुक्त किया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक 'हिमालयी योगी' के साथ शेयर की गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप है।पिछले महीने एनएसई के पूर्व समूह संचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया था।अधिकारियों ने कहा कि वह उचित जवाब नहीं दे रही थीं।

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने को-लोकेशन मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस मामले में यह दूसरी हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है। इससे पहले एजेंसी ने पिछले महीने एनएसई के पूर्व समूह संचालन अधिकारी और रामकृष्ण के उप और विश्वासपात्र आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया था।

रामकृष्ण के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई इन आरोपों के मद्देनजर हुई है कि वह एक 'हिमालयी योगी' के साथ शेयर की गोपनीय जानकारी साझा कर रही थीं और सुब्रमण्यम को नियमों के उल्लंघन में नियुक्त किया था। 11 फरवरी के सेबी के एक आदेश ने रामकृष्ण पर उनकी नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन करने के लिए 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

सेबी के अनुसार, सुब्रमण्यम की नियुक्ति सहित 2013 से 2016 तक एनएसई के एमडी और सीईओ के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान रामकृष्ण द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय एक अज्ञात 'परमहंस' द्वारा निर्देशित थे, जिनके हिमालय पर्वतमाला में रहने का दावा किया गया है। अर्न्स्ट एंड यंग की एक ऑडिट रिपोर्ट ने संकेत दिया है कि योगी कोई और नहीं बल्कि खुद सुब्रमण्यम हो सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रामकृष्ण को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया और उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें सीबीआई मुख्यालय में हवालात में रखा गया।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने रामकृष्ण से लगातार तीन दिनों तक पूछताछ की और उनके आवास पर तलाशी ली। अधिकारियों ने कहा कि वह उचित जवाब नहीं दे रही थीं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के एक वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक की सेवाएं भी लीं, जिन्होंने भी उनसे पूछताछ की। अधिकारियों ने कहा कि मनोवैज्ञानिक भी इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि एजेंसी के पास उन्हें गिरफ्तार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने शनिवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि रामकृष्ण को सोमवार को एक सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :नेशनल स्टॉक एक्सचेंजचित्रा रामकृष्णआनंद सुब्रमण्यमभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारShare Bazar Today: मंगलवार को NSE, BSE बंद, MCX शाम का सेशन फिर से शुरू होगा, एशियाई बाज़ार दबाव में

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारBudget 2026: रविवार, 1 फरवरी को खुला रहेगा भारतीय शेयर बाज़ार, एनएसई ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम