लाइव न्यूज़ :

पिछले साल प्रकाशित की गई एनआरसी अंतिम नहीं: उच्च न्यायालय को बताया गया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:39 IST

Open in App

गुवाहाटी (असम), 10 दिसंबर राज्य संयोजक हितेश देव सरमा ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय को बताया है कि प्रदेश में पिछले साल अगस्त में प्रकाशित ऐतिहासिक राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) केवल ''पूरक सूची'' थी और अंतिम दस्तावेज अभी जारी किया जाना है।

सरमा ने अदालत में दिये एक हलफनामे में कहा कि एनआरसी की ''पूरक सूची'' में 10 हजार से अधिक नामों को या तो गलती से शामिल कर लिया गया या निकाल दिया गया और दस्तावेज से 4,800 ''अयोग्य लोगों'' के नाम हटाने के लिये जरूरी आदेश जारी किए जा चुके हैं।

अंतिम एनआरसी 31 अगस्त 2019 को जारी की गई थी, जिसमें 19,06,657 लोगों के नाम नहीं थे। कुल 3,30,27,661 आवेदकों में से 3,11,21,004 लोगों के नाम सूची में शामिल किये गए थे।

रहीमा बेगम नामक महिला ने खुद को विदेशी घोषित करने के नलबाड़ी जिला विदेशी अधिकरण के आदेश को चुनौती देते हुए रिट याचिका दायर की थी, जिसपर गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेशानुसार यह हलफनामा दायर किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र