लाइव न्यूज़ :

अब संस्कृत में भी जारी होंगी सरकारी प्रेस विज्ञप्तियां, CM योगी का फैसला

By स्वाति सिंह | Updated: September 28, 2020 08:17 IST

सरकार ने बाकायदा संस्कृत में प्रेस रिलीज जारी करना भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत करते हुए संस्कृत की एक टीम ने काम करना शुरू भी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार ने सरकारी कामकाज में अब संस्कृत भाषा को भी जोड़ दिया है। राज्य में अब सरकार सूचना विभाग के कामकाज को हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा के अलावा संस्कृत में भी प्रकाशित करेगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी कामकाज में अब संस्कृत भाषा को भी जोड़ दिया है। अब, राज्य में अब सरकार सूचना विभाग के कामकाज को हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा के अलावा संस्कृत में भी प्रकाशित करेगी।योगी सरकार ने फैसला लेते हुए सरकारी कामकाज में संस्कृत भाषा को भी जोड़ दिया है।

इसकी शुरुआत भी की जा चुकी है। योगी सरकार का सूचना विभाग अब चार भाषाओं में अपने कामकाज को प्रकाशित करेगा। हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा के अलावा संस्कृत को इसमें जोड़ा गया है।

बता दें कि सरकार ने बाकायदा संस्कृत में प्रेस रिलीज जारी करना भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत करते हुए संस्कृत की एक टीम ने काम करना शुरू भी कर दिया है।

सरकार के मुताबिक यह फैसला संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। साथ ही संस्कृत प्रेमियों की मांग को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।

छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के आरोपियों के पोस्टर लगेंगे

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों की तस्वीरों वाले पोस्टर राज्य के प्रमुख चौराहों पर लगवाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने ऐसे अपराधियों को महिला पुलिसकर्मियों के हाथों सजा दिलवाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि इस कदम का मकसद मनचलों तथा महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले लोगों के जहन में कानून का डर बैठाना है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि अगर किसी इलाके में किसी महिला के प्रति अपराध होता है तो सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और बीट प्रभारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि लड़कियों और महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना भरने के लिये राज्य के सभी जिलों में गठित 'एंटी रोमियो दलों' को और सक्रिय किया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप