लाइव न्यूज़ :

’सम्मेद शिखरजी’ से संबंधित पारसनाथ की पहाड़ियों पर अब आदिवासियों ने भी किया दावा, दी आंदोलन की चेतावनी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2023 21:58 IST

इस विवाद पर बोलते हुए सालखन मुर्मू ने कहा है कि संथाल समुदाय पारसनाथ पहाड़ी को मारंग गुरु से जोड़ कर देखा जाता है और इसकी धार्मिक मानता है। ऐसे में पारसनाथ पहाड़ियों पर हमारा हक है।

Open in App
ठळक मुद्दे’सम्मेद शिखरजी’ से संबंधित पारसनाथ की पहाड़ियों को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। ऐसे में इसे लेकर पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने पारसनाथ मारंग गुरु बचाओ आंदोलन का ऐलान किया है।यही नहीं इसे लेकर 17 जनवरी को पांच प्रदेशों के 50 जिलों में धरना प्रदर्शन की भी तैयारी की जा रहू है।

रांची: जैन समाज की धार्मिक भावनाओं का कद्र करते हुए केंद्र सरकार और झारखंड सरकार ने ’सम्मेद शिखरजी’ से संबंधित पारसनाथ पहाड़ी पर सभी प्रकार की पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इधर, जैन समुदाय के बाद आदिवासी समुदाय ने भी पहाड़ पर दावेदारी कर दी है। 

आपको बता दें कि संथाल समुदाय पहाड़ी को मारंग गुरु के धार्मिक के रूप में मानता है। ऐसे में संथाल समुदाय के समर्थन में अब अन्य आदिवासी समुदाय सामने आ रहे हैं। 

पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने क्या एलान किया है

इस पर बोलते हुए पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने पारसनाथ मारंग गुरु बचाओ आंदोलन का ऐलान किया है। ऐसे में सालखन मुर्मू ने 17 जनवरी से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। 17 जनवरी को पांच प्रदेशों के 50 जिलों में धरना प्रदर्शन की तैयारी है। ऐसे में इस आंदोलन के तहत भारत बंद का भी ऐलान होगा। 

इस तरह से आदिवासियों ने पारसनाथ पहाड़ियों पर अपना दावा करते हुए आंदोलन करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इससे इस इलाके में स्थिती तनावपूर्ण होने की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। बता दें कि सालखन मुर्मू झामुमो के टिकट पर सांसद बने थे लेकिन अभी जदयू में हैं। 

संथाल समुदाय की क्या है मान्यता

मामले में बोलते हुए सालखन मुर्मू ने कहा कि संथाल समुदाय पारसनाथ पहाड़ी को मारंग गुरु से जोड़ कर देखा जाता है और इसकी धार्मिक मानता है। ऐसे में पारसनाथ पहाड़ियों पर हमारा हक है। यहां उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने झारखंड के गिरिडीह जिले में जैन तीर्थ स्थल ‘सम्मेद शिखरजी पर्वत’ क्षेत्र में पर्यटन और इको पर्यटन से जुड़ी सभी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। 

साथ ही राज्य सरकार को इसकी पवित्रता बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन अब आदिवासी भी मैदान में उतर गये हैं और उन्होंने इस इलाके पर अपना दावा कर रहे है। उन्होंने इसे मुक्त करने की मांग भी की है। 

टॅग्स :झारखंडCentral and State Governmentजैन धर्मआदिवासी महिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतपटना के गुलजारबाग में स्थापित की जायेगी 108 फीट ऊंची भगवान महावीर की प्रतिमा

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र