लाइव न्यूज़ :

अब अगला निशाना है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार : टिकैत

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:53 IST

Open in App

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 15 जुलाई केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश की सरकार है और उनका संगठन राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुर्सी से उतार कर ही दम लेगा।

टिकैत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब भारतीय किसान यूनियन के निशाने पर है। संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगा और इस सरकार को हटा करके ही दम लेगा।

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा के घर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए टिकैत ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय किसान यूनियन भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में कामयाब रही थी, परिणाम स्वरूप पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी किया जाएगा।

टिकैत ने स्पष्ट किया कि भारतीय किसान यूनियन न तो चुनाव लड़ेगी और न ही किसी दूसरी पार्टी का समर्थन करेगी, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का काम अवश्य करेगी।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार के पास अब भी वक्त है। वह तीनों कानून वापस ले ले।

उन्होंने बताया कि आगामी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान मोर्चा की महापंचायत में किसान आंदोलन की आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए