लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के मंत्री ने कहा, अब राम मंदिर निर्माण के लिए चुनना चाहिए संसद का विकल्प

By भाषा | Updated: October 18, 2018 18:17 IST

भागवत ने कहा, ‘‘इस मामले में राजनीति आ गई इसलिए मामला लंबा हो गया। रामजन्मभूमि पर शीघ्रतापूर्वक राम मंदिर बनना चाहिए। इस प्रकरण को लंबा करने के लिए हुई राजनीति हुई को खत्म होना चाहिए।'

Open in App

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर विपक्ष का कोई भी विरोध न होने का दावा करते हुये योगी आदित्यनाथ सरकार के एक मंत्री ने गुरुवार (18 अक्टूबर) को कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिये अब संसद का विकल्प चुनना चाहिये। 

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, ' करीब 500 साल पहले विदेशी आक्रमणकारी भारत आये और उन्होंने भारत में हमारी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने का प्रयास किया। अयोध्या में जहां राम लला विराजमान है वहां राम का मंदिर होना चाहिये क्योंकि यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है। इस मुद्दे पर अब बहुत राजनीति हो चुकी है।' 

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है और गरीबों के विकास के लिये अनेक योजनाओं पर काम हो रहा है। उनमें उनके लिये घर की व्यवस्था करना तथा सुरक्षा उपलब्ध कराना आदि शामिल है।

शर्मा ने कहा 'लेकिन मंदिर निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का मामला है। हम भी मंदिर निर्माण चाहते है और इसमें देरी क्यों।' उन्होंने कहा कि 'लोगों को अदालत से काफी उम्मीद थी, अब तारीख पर तारीख लगेगी, मामला काफी लंबे समय तक खिंच चुका है। अब इस मुद्दे पर कोई राजनीति नही होनी चाहिये और संसद के विकल्प के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।' 

शर्मा ने कहा, 'लोगो के विश्वास और आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए । अब इसका कोई विरोध नही कर रहा है जो इसका विरोध कर रहे थे वह अब जय श्री राम और जय भोले के नारे लगा रहे है।' मंत्री शर्मा का बयान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस कथन के बाद आया है जिसमें उन्होंने गुरूवार को कहा था कि सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करें, जरूरत हो तो सरकार इसके लिए कानून बनाए।

भागवत ने कहा, ‘‘इस मामले में राजनीति आ गई इसलिए मामला लंबा हो गया। रामजन्मभूमि पर शीघ्रतापूर्वक राम मंदिर बनना चाहिए। इस प्रकरण को लंबा करने के लिए हुई राजनीति हुई को खत्म होना चाहिए।'

टॅग्स :राम मंदिरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए