लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब एक घंटे अधिक रात के 10 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, राजस्व बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला

By भाषा | Updated: August 7, 2020 13:29 IST

दिल्ली में अब रात 9 बजे के बजाय रात 10 तक शराब की दुकानें खुलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के आबकारी विभाग ने कहा कि यह स्थिति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक जारी रहेगी।दिल्ली में 863 शराब दुकानें हैं, जिनमें से 475 का संचालन दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन करती है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने मुख्यतौर पर राजस्व बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है।

नयी दिल्लीदिल्ली सरकार ने शहर में शराब की दुकानें अब एक घंटे अधिक खोलने का फैसला किया है। अधिकारी ने बताया कि इस कदम से सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। आबकारी विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी।

पहले दुकानें रात नौ बजे बंद हो जाती थीं। आदेश में कहा, ‘‘ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकरी समति के अध्यक्ष द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई 2020 से एल-6, एल-7, एल-8, एल-9 और एल-10 शराब की दुकानों को अब सुबह 10 से रात नौ की बजाय सुबह 10 से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी है।

यह स्थिति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक जारी रहेगी।’’ दिल्ली में 863 शराब दुकानें हैं, जिनमें से 475 का संचालन दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाइज़ कॉरपोरेशन और दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर करते हैं। वहीं, करीब 389 दुकानें निजी हैं।

टॅग्स :दिल्लीशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण