लाइव न्यूज़ :

अब 8वीं के छात्रों का भी होगा एनरोलमेंट नंबर, हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने किया फैसला

By स्वाति सिंह | Updated: June 19, 2018 19:40 IST

हरियाणा बोर्ड में अभी तक केवल 9वीं 11 और 12वीं के छात्रों का एनरोलमेंट नंबर होता है।जिसकी वजह से अब 8वीं कक्षा का छात्र किसी भी अन्य स्कूल या अन्य बोर्ड से पास का सर्टिफिकेट लेकर यहां 9वीं में दाखिला ले लेता था।  

Open in App

चंडीगढ़, 19 जून: हरियाणा बोर्ड ने मंगलवार को फर्जी शिक्षा बोर्ड फर्जी छात्रों की पहचान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड का कहना है कि 8वीं के बाद अन्य राज्य से फर्जी तरीके से हरियाणा में 9वीं में दाखिला लेकर यहां से एनरोलमेंट करवा लेता है। इसको को ध्यान में रखकर बोर्ड ने फैसला किया है कि अब यहां 8वीं कक्षा के छात्रों का भी एनरोलमेंट अनिवार्य किया जाएगा। इसके बाद फेक दाखिला लेने वाले छात्रों पर लगाम कासी जा सकती है। 

इस बात की जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने दी है। गौरतलब है कि हरियाणा बोर्ड में अभी तक केवल 9वीं 11 और 12वीं के छात्रों का एनरोलमेंट नंबर होता है।जिसकी वजह से अब 8वीं कक्षा का छात्र किसी भी अन्य स्कूल या अन्य बोर्ड से पास का सर्टिफिकेट लेकर यहां 9वीं में दाखिला ले लेता था।  वहीं दूसरी और 8वीं कक्षा की परीक्षा हरियाणा बोर्ड दूबारा आयोजित कराने सोच रहा है। 

हालांकि अभी इसके लेकर अभी तक सरकार ने कोई आदेश नहीं दिया है जिसकी वजह से यह अभी लागू नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि अगर सरकार ने इस बात की मंजूरी दे दी। उसके बाद ही बोर्ड यह लागू कर सकता है। इससे पहले हरियाणा बोर्ड केवल दसवीं और बारहवीं की ही परीक्षा आयोजित करता था, लेकिन अब अगर सरकार द्वारा आरटीई नियमों में बदलाव होते हैं तो बोर्ड को आठवीं की परीक्षा लेने का अधिकार मिल सकता है। 

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो