लाइव न्यूज़ :

अब कंक्रीट की सड़कें बनाई जा रही हैं जिन पर आने वाले 100 साल तक गड्ढे नहीं बनेंगेः गडकरी

By भाषा | Updated: December 5, 2019 13:01 IST

सदन में रमा देवी, अरविंद सावंत, के. सुरेश, राजीव रंजन सिंह और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में गडकरी ने यह भी कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राजमार्गों की रैकिंग की जा रही है। यह रैंकिंग सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों के आधार पर तैयार होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा कि वित्तीय ऑडिट की तरह सड़कों के निर्माण का भी ऑडिट कराया जा रहा है।यह बहुत दुख की बात है कि सबसे ज्यादा हादसे और सबसे ज्यादा मौतों के मामलों में भारत का स्थान प्रथम है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि मौजूदा समय में कंक्रीट के राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है जिन पर आने वाले 100 साल में भी गड्ढे नहीं बनेंगे।

सदन में रमा देवी, अरविंद सावंत, के. सुरेश, राजीव रंजन सिंह और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में गडकरी ने यह भी कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राजमार्गों की रैकिंग की जा रही है। यह रैंकिंग सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों के आधार पर तैयार होगी।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अब कंक्रीट की सड़कें बनाई जा रही हैं जिन पर आने वाले 100 साल तक गड्ढे नहीं बनेंगे। मंत्री ने कहा कि वित्तीय ऑडिट की तरह सड़कों के निर्माण का भी ऑडिट कराया जा रहा है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी कहा ‘‘यह बहुत दुख की बात है कि सबसे ज्यादा हादसे और सबसे ज्यादा मौतों के मामलों में भारत का स्थान प्रथम है।’’ गडकरी ने यह कहा कि पहले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करते समय जो गलतियां होती थीं, उनकी वजह से दुर्घटनाएं होती थीं, लेकिन अब डीपीआर को लेकर सख्ती की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि राजमार्गों के निर्माण की गुणवत्ता में किसी तरह की कमी और भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गडकरी ने सांसदों का आह्वान किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में राजमार्गों के निर्माण की स्थिति और इससे जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं जिस पर वह तत्काल कदम उठाएंगे। पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कई सांसदों ने गडकरी के काम की तारीफ की। भाजपा की रमा देवी ने कहा ‘‘इतने सक्रिय मंत्री बहुत कम मिलते हैं।’’ 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रनितिन गडकरीसंसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?