लाइव न्यूज़ :

अब जातपात, धर्म की बात नहीं, सिर्फ तरक्की और काम की बात होगी : तेजस्वी यादव

By भाषा | Updated: November 4, 2020 21:14 IST

Open in App

पूर्णिया/अररिया, चार नवंबर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को नीतीश कुमार नीत राजग सरकार पर 15 वर्षों में रोजगार, पढ़ाई, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में काम नहीं करने का आरोप लगाया और महागठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि अब जातपात और धर्म की बात नहीं होगी, अब तरक्की और सिर्फ काम की बात होगी।

तेजस्वी ने पूर्णिया, अररिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से कहा, ‘‘अगर पिछले 15 वर्ष में कुछ नहीं हुआ, तब जो काम करना चाहता है, उसे मौका दें। हम काम करना चाहते हैं और नई सोच के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने को प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से राज्य में नीतीश कुमार सरकार है, अब डबल इंजन की सरकार है लेकिन राज्य में एक भी कारखाना नहीं लगा, लोगों को रोजगार नहीं मिला।

राजद नेता ने लोगों से पूछा, ‘‘ क्या गरीबी हटी? क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ? क्या विकास हुआ?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अस्पताल आईसीयू में है, शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार बेरोजगारी, उद्योगों में नौकरी, निवेश और पलायन जैसे मुद्दों पर नहीं बोलते हैं।

राजद नेता ने कहा, ‘‘मैं आपसे अपील करने आया हूं कि एक मौका इस नौजवान को दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी सरकार आने पर विकास से उपेक्षित सीमांचल और कोसी क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्यों के लिए ‘सीमांचल विकास आयोग’ और ‘कोसी विकास आयोग’ का गठन किया जाएगा।’’

तेजस्वी यादव ने रोजगार एवं विकास के चुनावी वादे को दोहराया और कहा कि उन्हें सरकार बनाने का मौका मिला तब कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी सरकार आने पर बिहारवासियों को कमाई, पढ़ाई और दवाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा।’’ तेजस्वी ने कहा कि पंद्रह वर्ष के शासनकाल में नीतीश सरकार ने बिहार में कुछ नहीं किया और आज भी शिक्षा, इलाज और रोजी रोटी के लिये लोगों का पलायन जारी है।

राजद नेता ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन, आंगनबाड़ी सेविका, टोला सेवक की मांग को पूरा किया जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए