लाइव न्यूज़ :

6 नवंबर का इतिहास: सचिन तेंदुलकर की किताब हुई रिलीज, पटना पर ब्रिटिश फौज ने किया था कब्जा

By भाषा | Updated: November 6, 2019 06:55 IST

सचिन तेंदुलकर ने 6 नवंबर, 2014 को अपनी आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन किया था। साथ ही आज ही दिन अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।

Open in App
ठळक मुद्दे6 नवंबर का इतिहास: अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुनाटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया, संजीव कुमार का हुआ निधन

क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से बेहतरीन पारियां खेलने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने कलम से भी एक खूबसूरत पारी खेली और ‘प्लेइंट इट माई वे’ शीर्षक से क्रिकेट से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। यह किताब 6 नवंबर 2014 को रिलीज की गई।

वैसे तो सरल सहज सचिन का जीवन खुली किताब की तरह उनके प्रशंसकों के सामने रहा, लेकिन इस किताब के बारे में उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक अलग तरह की पारी के समान है, जिस पर मैं पिछले तीन वर्षो से काम कर रहा था। अपने खेल की ही तरह मैंने इस पुस्तक में अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं का ईमानदारी के साथ वर्णन किया है।

देश दुनिया के इतिहास में 6 नवंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1763: ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1860 : अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।

1913 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी ने ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।

1917 : रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरूआत।

1937 : देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।

1956 : मित्र देशों की सेनाओं ने सुएज नहर पर कब्जा किया। ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिस्र के सैनिकों के खिलाफ सुएज नहर युद्ध में जीत दर्ज की।

1985 : हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेता संजीव कुमार का निधन। ‘खिलौना’, ‘आंधी’, ‘मौसम’ और ‘अंगूर’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई।

1990 : नवाज शरीफ़ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वह 18 अप्रैल 1993 तक इस पद पर रहे।

2014 : सचिन तेंदलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन।

टॅग्स :सचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन तेंदुलकर की शादी में गीता बसरा ने लूटी लाइमलाइट, साड़ी में दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

क्रिकेटVIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को पहनाई जयमाला, शादी की पहली तस्वीर और वीडियो वायरल

क्रिकेटअर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से की शादी, खुशी के आंसुओं के साथ पल को निहा रहे थे सचिन और अंजली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?