लाइव न्यूज़ :

29 नवंबर : आतंकी हमले के स्याह पाश से छूटी मुंबई

By भाषा | Updated: November 29, 2020 09:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई पर आतंकवादी हमले की काली छाया आखिरकार 29 नवंबर, 2008 को उस समय हटी, जब एनएसजी कमांडो दस्ते ने ताज होटल को आतंकियों के कब्जे से मुक्त कराया और कई घंटे से आतंकी पाश में बंधी मुंबई को राहत मिली। आतंकियों ने 26 नवंबर, 2008 की रात को महानगर में कई जगह हमले किए और कई विदेशियों सहित बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान 150 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

तीन दिन तक जैसे पूरे देश में आतंक का अंधेरा छाया रहा और देश के कई जांबाज सपूतों ने अपनी जान पर खेलकर इस अंधेरे का खात्मा किया। सेना, मरीन कमांडो और एनएसजी कमांडो की कोशिशों से हमलावर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया और एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया, जिसे बाद में फांसी की सजा दी गई।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1947 : फलस्तीन के बंटवारे के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित किया। हालांकि इसे लागू नहीं किया गया।

1949 : पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम की खदान में भीषण विस्फोट से 3,700 लोगों की मौत।

1961 : दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गैगरिन भारत की यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे।

1963 : कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत।

1975 : ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महानतम ड्राइवर ग्राहम हिल की दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मौत।

1993 : आधुनिक भारत को अपने औद्योगिक कौशल से समृद्ध बनाने वाले उद्योगपतियों में शुमार जे आर डी टाटा का निधन।

2007 : जनरल अशरफ़ परवेज कयानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान संभाली। 2008 : कई घंटे के अभियान के बाद मुंबई को आतंकवादियों से मुक्त कराया गया।

2012 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फलस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए