लाइव न्यूज़ :

नवंबर माह में देवउठनी एकादशी से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, आएंगे ये महत्वपूर्ण त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: October 27, 2022 17:47 IST

नवंबर महीने में देवउठनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा से लेकर उत्पन्ना एकादशी व्रत पड़ेंगे। माह की शुरूआत गोपाष्टमी व्रत के साथ होगी। जबकि इस माह का अंत नरसिंह मेहता जयंती के साथ होगा। इस महीने जहां कार्तिक मास का अंत होगा।

Open in App

November 2022: नवंबर माह व्रत त्योहार की दृष्टि से अहम रहने वाला है। इस महीने में देवउठनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा से लेकर उत्पन्ना एकादशी व्रत पड़ेंगे। माह की शुरूआत गोपाष्टमी व्रत के साथ होगी। जबकि इस माह का अंत नरसिंह मेहता जयंती के साथ होगा। इस महीने जहां कार्तिक मास का अंत होगा। तो वहीं मार्गशीर्ष माह का प्रारंभ होगा। हिन्दू पंचांग का यह 9वां महीना होता है। नवंबर माह में ही मार्गशीर्ष अमावस्या आएगी। देवउठनी एकादशी 4 नवंबर शुक्रवार को है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में यह एकादशी तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रासन से जागते हैं और मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। 

वहीं कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर, मंगलवार को है। कार्तिक अमावस्या को गंगा स्नान और त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान का महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी, जलकुंड अथवा सरोवर में स्नान करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान और त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान का महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी, जलकुंड अथवा सरोवर में स्नान करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है।  

नवंबर माह 2022 व्रत-त्योहार की लिस्ट (November 2022 Vrat Festival List)

01 नवंबर, मंगलवार - श्री दुर्गाष्टमी व्रत, श्री गोपाष्टमी।02 नवंबर, बुधवार - अक्षय नवमी व्रत।04 नवंबर, शुक्रवार - प्रबोधिनी एकादशी व्रत सबका, देवउठनी एकादशी ।05 नवंबर, शनिवार - प्रदोष व्रत, कवि कुलगुरु कालिदास जयन्ती।08 नवंबर, मंगलवार - स्नान - दान - व्रतादि की कार्तिक पूर्णिमा ।09 नवंबर, बुधवार - मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्षारम्भ, मार्गशीर्ष मासीय व्रत।11 नवंबर, शुक्रवार - सौभाग्य सुन्दरी व्रत।12 नवंबर, शनिवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।16 नवंबर, बुधवार - श्री महाकाल भैरवाष्टमी, कालाष्टमी।20 नवंबर, रविवार - उत्पन्ना एकादशी व्रत सबका।21 नवंबर, सोमवार - सोमवार प्रदोष व्रत।22 नवंबर, मंगलवार - मासिक शिवरात्रि व्रत।23 नवंबर, बुधवार - स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या।24 नवंबर, गुरुवार - मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्षारम्भ।27 नवंबर, रविवार - विनायक चतुर्थी व्रत।28 नवंबर, सोमवार - श्री राम विवाहोत्सव।30 नवंबर, बुधवार - मित्र सप्तमी, भक्त नरसिंह मेहता जयन्ती।

नंवबर 2022 में विवाह के मुहूर्त 

21 नवंबर, सोमवार 202224 नवंबर, गुरुवार 202225 नवंबर, शुक्रवार 202227 नवंबर, रविवार 2022

टॅग्स :देवउठनी एकादशीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील