लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से छह लाख रुपए का इनामी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 09:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली में शाहदरा के सुभाष पार्क में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बुधवार सुबह एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसके सिर पर छह लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हासिम उर्फ बाबा के घर के निकट गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

उन्होंने बताया, ‘‘हासिम को सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर उसकी प्रेमिका के घर से बाहर आते हुए देखा गया। उसने पुलिस की मौजूदगी को भांपते हुए पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके बाद कुछ समय के लिए दोनों ओर से गोलीबारी हुई।’’

हासिम के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि हासिम के पास से नौ एमएम पिस्तौल, पांच गोलियां और मोटरसाइकिल जब्त हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए