लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आपात कदमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिसूचना जारी : राय

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार द्वारा घोषित आपात कदमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि सभी स्कूल, पुस्तकालय और संस्थान 20 नवंबर तक बंद रहेंगे, सिर्फ वहीं खुलेंगे जहां परीक्षाएं चल रही हैं। निर्माण और भवन गिराने आदि का काम 17 नवंबर तक बंद रहेगा।

राय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘विभाग द्वारा शनिवार देर रात जारी आदेश में हमने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं चल रही हैं वो खुले रहेंगे। अन्य सभी शिक्षण संस्थान 20 नवंबर तक बंद रहेंगे।’’

दिल्ली सरकार के पर्यावरण सचिव द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भवन आदि निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से 17 नवंबर तक बंद रहेगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय, स्वायत्त प्रतिष्ठान और सहकारी संस्थान 17 नवंबर तक बंद रहेंगे, हालांकि आपात सेवाएं देने वाले क्षेत्र जैसे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा प्रतिष्ठान, पुलिस, पर्यावरण विभाग, लोक निर्माण विभाग, दमकल विभाग आदि काम करते रहेंगे।

राय ने कहा, ‘‘आपात सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी विभागों के सरकारी कर्मचारी 17 नवंबर तक घर से काम करेंगे। हमने निजी कंपनियों को भी परामर्श जारी कर कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने को कहा है।’’

उन्होंने कहा कि इन सभी आपात कदमों का लक्ष्य दिल्ली में वाहन और धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करना है।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सोमवार को अदालत को लॉकडाउन और उसके तरीके पर प्रस्ताव सौंपेगी।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी विभाग और एजेंसियां सुनिश्चित करें कि जन सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहें।

अधिसूचना में सभी निजी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने को कहा गया है ताकि सड़कों पर 17 नवंबर तक कम से कम संख्या में वाहन रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर