लाइव न्यूज़ :

घिया-तोरी को कमतर बताने वाले विज्ञापन के लिए मैकडोनाल्ड को नोटिस

By भाषा | Updated: November 22, 2019 23:00 IST

मैकडोनाल्ड ने इस महीने की शुरुआत में अखबारों में एक विज्ञापन दिया था , जिसमें घर में पके खाने और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों को कथित तौर पर कमतर करके दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोटिस जारी करते हुए पूछा है कि मैकडोनाल्ड के खिलाफ क्यों न कार्रवाई शुरू की जाए। हार्डकासल ने नियामक को लिखे पत्र में नोटिस वापस लेने का अनुरोध किया है।

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने फास्ट फूड को बढ़ावा देने के लिए अपने विज्ञापनों में ताजे पके भोजन और सब्जियों का तिरस्कार करने के लिए मैकडोनाल्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बयान में कहा है कि नियामक ने हार्ड कासल रेस्टोरेंट्स और कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स लिमिटेड को नोटिस भेजकर पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए। ये फ्रैंचाइजी कंपनियां भारत में मैकडोनाल्ड श्रृंखला के रेस्तरां चलाती हैं।

उल्लेखनीय है कि मैकडोनाल्ड ने इस महीने की शुरुआत में अखबारों में एक विज्ञापन दिया था , जिसमें घर में पके खाने और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों को कथित तौर पर कमतर करके दिखाया गया है। मैकडोनाल्ड की ओर से दिए गए विज्ञापन में कहा गया था , " फिर अटके घिया - तोरी के साथ? बनाए अपना मनपसंद 1+1 कॉम्बो। ’’ नियामक ने कहा , " एफएसएसएआई ने माना है कि कुछ खाद्य कंपनियां अपने खाद्य पदार्थों की बिक्री को बढ़ाने के लिए अक्सर अच्छा नहीं माने जाने वाले खाने को स्वस्थ खाने के विकल्प के रूप में पेश करती हैं। नियामक ने इस तरह के विज्ञापनों पर चिंता जतायी है। "

मैकडोनाल्ड को एक निर्धारित समयसीमा के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। एफएसएसएआई के विज्ञापन संहिता के उल्लंघन पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना है। बयान में कहा गया , " नई दिल्ली और मुंबई में केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण और एफएसएसएआई के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन और दावे) विनियम , 2018 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि मैकडोनाल्ड के खिलाफ क्यों न कार्रवाई शुरू की जाए। "

हार्डकासल रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बयान में कहा कि वह " पश्चिम और दक्षिण भारत में रेस्तरां चलाती है और अखबार के जिस विज्ञापन को लेकर सवाल उठ रहे हैं वह हमारे द्वारा जारी नहीं किया गया है। हमने इस बात को स्पष्ट करते हुए एफएसएसएआई को पत्र लिखा है। "

हार्डकासल ने नियामक को लिखे पत्र में नोटिस वापस लेने का अनुरोध किया है। जबकि कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। फ्रैंचाइजी ने कहा , " हम मैकडोनाल्ड ब्रांड के नाम से पश्चिम और दक्षिण भारत के हिस्सों में रेस्तरां चलाते हैं। उत्तर और पूर्व भारत में रेस्तरां चलाने वाली इकाई कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स है , जो कि अलग है और हमारा उससे संबंध नहीं है। " उसने कहा कि दिल्ली का बाजार उत्तरी भारत के अंदर आता है , जहां वह परिचालन नहीं करती है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?