लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से नाबालिग बच्चों के अपहरण के आरोप वाली याचिका पर सीबीआई, तमिलनाडु सरकार को नोटिस

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर पूर्व पति पर अमेरिका से अपने दो नाबालिग बच्चों के अपहरण का आरोप लगाने वाली एक महिला की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को सीबीआई, तमिलनाडु सरकार और अन्य से जवाब देने को कहा। महिला ने आरोप लगाया है कि जुलाई में ओहायो की एक अदालत में हुए समझौते का उल्लंघन करते हुए बच्चों को ले जाया गया।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामला सुनवाई के लिए आया जिसने सीबीआई, तमिलनाडु सरकार और याची के पूर्व पति को नोटिस जारी किया। महिला ने याचिका में अनुरोध किया है कि अधिकारियों को उसके नाबालिग बच्चों का पता लगाने का निर्देश दिया जाए।

महिला की ओर से वकील प्रभजीत जौहर ने पीठ को बताया कि पूर्व पति ने अमेरिकी अदालत के आदेश का उल्लंघन किया और उसके दो नाबालिग बच्चों को अगवा कर लिया जिनका इस साल अगस्त से अब तक पता नहीं है।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि उनकी नाबालिग बेटी अमेरिका की स्थायी नागरिक है, वहीं उनका नाबालिग पुत्र अमेरिकी पासपोर्ट धारक है।

याचिका के अनुसार याचिकाकर्ता ने अक्टूबर 2008 में चेन्नई में शादी की थी और एक महीने के अंदर वे अमेरिका के डेलवेयर चले गये थे।

इसमें कहा गया कि दोनों ने इस साल मई में तलाक ले लिया और अदालत में अंतिम साझा पालन-पोषण समझौते पर दस्तखत किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?