लाइव न्यूज़ :

बंगाल में नियो-जेएमबी के आतंकवादियों के घुसने की सूचना, मालदा व मुर्शिदाबाद में सुरक्षा कड़ी की गई

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:01 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जनवरी पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। केंद्र ने राज्य पुलिस को सूचित किया था कि प्रतिबंधित नियो-जेएमबी (जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश) के छह आतंकवादियों ने राज्य में घुसपैठ की है और वे गणतंत्र दिवस पर आतंकी गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं।

गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आईएसआईएस से संबद्ध नियो -जेएमबी के आतंकवादियों को ढूंढने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सूचना के बाद मालदा और मुर्शिदाबाद रेलवे स्टेशनों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि केंद्र सरकार ने बांग्लादेश से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के लालगोला से छह आतंकवादियों के पश्चिम बंगाल में घुसने की सूचना दी है। 72वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ये आतंकवादी आतंकी गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, " हमने भारत-बांग्लादेश सीमा से लगते सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है।"

अधिकारी ने बताया कि छह आतंकवादियों की राज्य के अन्य हिस्सों या शहर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना हो सकती है।

आतंकवादियों के संभावित ठिकाने के बारे में पूछने पर अधिकारी ने बताया, " वे राज्य के अन्य जिलों में चले गए हो सकते हैं या शहर पहुंच गए हो सकते हैं। एसटीएस के कर्मियों और पुलिस ने विभिन्न जिलों में आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। "

उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छह आतंकवादी बांग्लादेश के राजशाही जिले से आए हैं और मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला में स्थित कई जलमार्गों में से एक से देश में घुसे हैं।

अधिकारी ने कहा, " हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने घने कोहरे का फायदा उठाया होगा जो सर्दियों में जलमार्गों को ढंक देते हैं।"

उन्होंने बताया कि नियो जेएमबी के शीर्ष नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों को निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए