लाइव न्यूज़ :

नहीं मिला कोई बम, स्पाइसजेट ने दिल्ली-पुणे की उड़ान के लिए आए कॉल को बताया अफवाह

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2023 11:03 IST

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता शुक्रवार को बताया कि विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी गहनता से जांच की।प्रवक्ता ने कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।प्रवक्ता ने बताया कि बाद में कॉल को अफवाह बताया गया।

नई दिल्ली: दिल्ली से पुणे जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की गुरुवार को तब तलाशी की गई जब एक फोन कॉल में विमान में बम होने का दावा किया गया था। विमान को गुरुवार शाम साढ़े छह बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। इस बीच एएनआई के अनुसार, स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता शुक्रवार को बताया कि विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने ये भी बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी गहनता से जांच की। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में कॉल को अफवाह बताया गया। बता दें कि बम की धमकी मिलने पर अधिकारियों ने बोर्डिंग को रोक दिया और बम दस्ते को बुलाया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और विमान की तलाश की गई, जहां दल को कुछ नहीं मिला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को गुरुवार को बताया था, "सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के अधिकारी अलर्ट पर हैं। हमें अधिकारियों द्वारा एक कॉल के बारे में सूचित किया गया था, जिसमें फोन करने वाले ने कहा था कि पुणे जा रहे स्पाइसजेट विमान में बम है।" बता दें कि इससे पहले ‘अजूर एयर’ की मॉस्को से गोवा की उड़ान बम होने की सूचना मिली थी।

टॅग्स :स्पाइसजेटदिल्लीPuneबम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर