लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने की एक प्रतिशत भी संभावना नहीं: मोइली

By भाषा | Updated: June 28, 2019 20:05 IST

आज, मुझे नहीं लगता कि उनके (गांधी के) फिर से जिम्मेदारी संभालने की एक प्रतिशत भी (संभावना) नहीं लगती। किसी अन्य नाम पर विचार करने से पहले सीडब्ल्यूसी निश्चित रूप से बैठक करेगी। जब तक सीडब्ल्यूसी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करती, अटकलें और उनके बयान चलते रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनावों में करारी हार के बीच, मोइली ने पिछले सप्ताह कहा था कि कांग्रेस को ‘‘बड़ी सर्जरी’’ की जरूरत है। कुछ कांग्रेसी नेताओं की उस अपील पर टिप्पणी से इंकार कर दिया जिसमें गांधी से बहन प्रियंका को अध्यक्ष बनाने का अनुरोध किया गया था।

कांग्रेसी नेता एम वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहने की एक प्रतिशत भी संभावना नहीं है। दरअसल, गांधी ने फिर से कहा है कि वह अध्यक्ष पद से इस्तीफे के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे।

इस संबंध में पूछे जाने पर मोइली ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) इस मामले पर गौर करेगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कुछ भी हो सकता है।’’ मोइली कांग्रस नीत पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में विधि एवं न्याय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कारपोरेट मामलों के मंत्रालयों की जिम्मेदार संभाल चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, मुझे नहीं लगता कि उनके (गांधी के) फिर से जिम्मेदारी संभालने की एक प्रतिशत भी (संभावना) नहीं लगती। किसी अन्य नाम पर विचार करने से पहले सीडब्ल्यूसी निश्चित रूप से बैठक करेगी। जब तक सीडब्ल्यूसी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करती, अटकलें और उनके बयान चलते रहेंगे।’’

मोइली ने कुछ कांग्रेसी नेताओं की उस अपील पर टिप्पणी से इंकार कर दिया जिसमें गांधी से बहन प्रियंका को अध्यक्ष बनाने का अनुरोध किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इंतजार करूंगा कि सीडब्ल्यूसी आगे कोई उचित कदम उठाए।’’ लोकसभा चुनावों में करारी हार के बीच, मोइली ने पिछले सप्ताह कहा था कि कांग्रेस को ‘‘बड़ी सर्जरी’’ की जरूरत है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील