लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकारिणी में नाम न होने से कद नहीं घटता : मेनका गांधी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:33 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र) 11 अक्टूबर । पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी का कहना है कि वह “भाजपा में रहकर संतुष्ट” हैं और कार्यकारिणी में न होने से किसी का कद कम नहीं हो जाता।

अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम जब मेनका गांधी आईं तो पत्रकारों ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें व उनके पुत्र को जगह न मिलने पर सवाल किया जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं 20 वर्ष से भाजपा में रहकर संतुष्ट हूं। कार्यकारिणी में न होने से किसी का कद कम नहीं हो जाता।” उन्होंने कहा, “कार्यकारिणी में और भी वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं मिली है और नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए, मैं अपने कार्यों के प्रति सजग हूं और अपने क्षेत्रवासियों की सेवा करना मेरा पहला धर्म है। उनके दिलों में मुझे स्थान मिले यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

गौरतलब है कि मेनका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में पहली बार केंद्रीय मंत्री रहीं, जबकि दूसरी बार सुलतानपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुंची तो उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। अभी चार दिन पूर्व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी हुई तो उसमें मेनका गांधी और उनके बेटे व पीलीभीत सांसद वरुण गांधी का नाम शामिल नहीं किया गया।

यह भी ध्‍यान रहे कि लखीमपुर खीरी की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत को लेकर जब विपक्षी दल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर थे तब पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पिछले बृहस्पतिवार को लखीमपुर की घटना का एक कथित वीडियो पोस्ट किया और कहा कि हत्या के जरिए प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता।

पीलीभीत के सांसद ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “वीडियो बिल्कुल स्पष्ट है। प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है। निर्दोष किसानों के खून के लिए जवाबदेही होनी चाहिए और अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में प्रवेश करने से पहले न्याय दिया जाना चाहिए।”

उन्होंने 37 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें तेज रफ्तार ‘थार जीप’ लौटते हुए लोगों को पीछे से कुचलते हुये दिखाई दे रही है। दो एसयूवी एक काली और दूसरी सफेद थार जीप के पीछे आती दिख रही हैं। वीडियो में लोगों के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई दे रही है।

वरुण गांधी ने इसके तीन दिन पहले लखीमपुर खीरी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को पत्र लिखकर घटना के संदिग्धों को तत्काल चिन्हित कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग भी की थी।

घटनास्‍थल खीरी जिले के पड़ोसी संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने चार अक्टूबर, सोमवार को मुख्यमंत्री को लिखा अपना पत्र ट्विटर पर साझा किया जिसमें उन्होंने घटना की सीबीआई जांच की मांग के साथ ही पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिये जाने की भी सिफारिश की है। सरकार ने हिंसा के सभी मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख रुपये दिये हैं।

वरुण गांधी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए लिखा था, “इस घटना में संलिप्त तमाम संदिग्धों को तत्काल चिन्हित कर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत हत्या का मुकदमा कायम कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इस विषय में आदरणीय सर्वोच्‍च न्‍यायालय की निगरानी में सीबीआई द्वारा समयबद्ध सीमा में जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलवाना ज्यादा उपयुक्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए