लाइव न्यूज़ :

अगर नहीं हुई है शादी की उम्र तो लिव इन में रह सकते हैं: सुप्रीम कोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 6, 2018 12:14 IST

सर्वोच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर किसी युवक की उम्र शादी लायक यानि 21 साल नहीं हुई है और उसकी शादी कर दी गई है तो वह अपनी पत्नी के साथ लिव इन में रह सकता है। 

Open in App

नई दिल्ली, 6 मई। सुप्रीम कोर्ट ने शादी और लिव इन रिलेशनशिप के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए लिव इन रिलेशनशिप को वैध मानते हुए हुए कहा है कि शादी के बाद भी पति या पत्नी दोनों में से किसी की उम्र अगर शादी के लायक नहीं है तो वे लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह सकते हैं। इससे उनकी शादी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सर्वोच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर किसी युवक की उम्र शादी लायक यानि 21 साल नहीं हुई है और उसकी शादी कर दी गई है तो वह अपनी पत्नी के साथ लिव इन में रह सकता है। 

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, यह लड़के और लड़की पर निर्भर है कि जब उनकी उम्र शादी योग्य हो जाती है तो वे फिर से शादी करें या ऐसे ही इस रिश्ते को निभाना चाहेंगे। जीवनसाथी चुनने का अधिकार युवक-युवती से कोई नहीं छीन सकता, चाहे फिर वह कोर्ट हो, कोई संस्था या संगठन ही क्यों न हो।

घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 का उल्लेख करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत का काम है कि वह निष्पक्ष निर्णय ले न कि एक मां की तरह भावनाओं में बहे और न ही एक पिता की तरह अंहकारी बने।

क्या है मामला

अप्रैल 2017 को केरल की एक 19 वर्षीय युवती की शादी 20 साल के युवक के साथ हुई। शादी योग्य होने में लड़के की उम्र एक साल कम थी। इस पर लड़की के पिता ने दूल्हे पर अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। केस केरल हाईकोर्ट पहुंचा तो अदालत ने शादी को रद्द करते हुए लड़की को वापिस पिता के पास भेज दिया। 

वर पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन पर अहम फैसला सुनाया और केरल हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि दोनों की शादी हिंदू धर्म के मुताबिक हुई है इसलिए इसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में लिव इन ही इसका विकल्प है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप