अंडमान निकोबार में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं
By भाषा | Published: November 18, 2021 02:46 PM2021-11-18T14:46:53+5:302021-11-18T14:46:53+5:30
पोर्ट ब्लेयर, 18 नवंबर अंडमान निकोबार द्वीप समूह में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
केंद्र शासित क्षेत्र में अब तक संक्रमण के कुल 7,674 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 7,539 लोग ठीक हो चुके हैं। यह महामारी यहां 129 लोगों की जान ले चुकी है।
प्रशासन अब तक कोविड-19 के लिए 6,20,619 नमूनों की जांच कर चुका है और संक्रमण दर 1.24 है।
अंडमान निकोबार में अभी केवल छह मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक कुल 5,26,368 लाभार्थियों को कोविड रोधी टीका दिया जा चुका है। इनमें से 2,95,542 को पहली खुराक और 2,30,826 को दोनों खुराक लग चुकी हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।