लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: February 14, 2021 14:45 IST

Open in App

ईटानगर, 14 फरवरी अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि एक और मरीज संक्रमण मुक्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16,832 है और अब यहां चार मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक 16,772 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 56 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि यहां स्वस्थ होने की दर 99.64 फीसदी है। उन्होंने बताया कि अब तक चार लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि यहां अब तक 22,118 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को टीके लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए