लाइव न्यूज़ :

भारत में पूर्वोत्तर में कैंसर के सबसे ज्यादा नए मामले

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:31 IST

Open in App

देश में अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में महिलाओं में कैंसर के सबसे ज्यादा नए मामले और मिजोरम के आइजोल में पुरुषों में कैंसर में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। सरकारी की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय रोग इंफॉर्मेटिक्स एवं अनुसंधान केंद्र (एनसीडीआईआर) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि पापुमपारे जिले में महिलाओं में 219.8 प्रति एक लाख कैंसर के मामले हैं और मिजोरम की राजधानी आइजोल में पुरुषों में 269.4 प्रति एक लाख कैंसर के मामले हैं। पासीघाट में बाकिन पर्टिन जनरल अस्पताल (बीपीजीएच) में जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्री (पीबीसीआर) के प्रधान अनुसंधानकर्ता डॉ कलिंग जेरंग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत देश की ‘कैंसर राजधानी’ बन चुका है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि आईसीएमआर-एनसीडीआईआर बेंगलुरु के तहत पीबीसीआर परियोजना राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर पर अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कैंसर के रोकथाम के लिए नीति निर्धारण के वास्ते सरकार द्वारा परियोजना से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील