लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से 23 लोगों की मौत, वायुसेना हेलीकॉप्टर के जरिए बांट रही राहत सामग्री 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 18, 2018 05:14 IST

असम में शनिवार से पांच और लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मणिपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई। असम के छह जिलों में बाढ़ से लगभग 4. 5 लाख प्रभावित हुए हैं।

Open in App

गुवाहाटी/इंफाल, 18 जूनः पूर्वोत्तर भारत में जमकर बारिश हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में विनाशकारी बाढ़ आई हुई है, जिसने पिछले 24 घंटों में और छह लोगों की जान ले ली है। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़ कर 23 हो गई। हालांकि, क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। 

असम में शनिवार से पांच और लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मणिपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई। असम के छह जिलों में बाढ़ से लगभग 4. 5 लाख प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के मुताबिक होजई, कर्बी आंगलांग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हेलकांडी और कचरा जिलों में 4. 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

वहीं, असम और त्रिपुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय वायुसेना मोर्चा संभाले हुए है। उसने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अभी तक आठ टन राहत सामग्री वितरित की है ताकि समस्याओं का समाना कर रहे लोगों को फौरी तौर पर राहत मिल सके।  बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी अभी जोरहाट में निमातीघाट और कचार में एपी घाट में खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है। धनसीरी जैसी अन्य नदियां भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मणिपुर की इंफाल घाटी में बड़ी नदियों का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। सिर्फ लिलोंग नदी चेतावनी के स्तर से कुछ ऊपर बह रही है। 

इधर, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटों में बारिश और आंधी आने का पूर्वानुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36.8 डिग्री और 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में रविवार सुबह बारिश हुई और यहां का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में चुरू सबसे अधिक गर्म रहा और वहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । 

हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है। शिमला उसके आसपास के क्षेत्रों में रूक रूककर वर्षा हुई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

टॅग्स :बाढ़मौसममानसून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए