लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा : 690 मामले दर्ज, करीब 2,200 लोग हिरासत में या गिरफ्तार किए गए

By भाषा | Updated: March 8, 2020 00:43 IST

पुलिस ने बताया कि सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 2,193 लोगों को या तो हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 50 लोगों को शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिछले महीने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगे के सिलसिले में 690 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 2,200 लोगों को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है।इस हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 200 लोग घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक शस्त्र कानून के तहत 48 मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिछले महीने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगे के सिलसिले में 690 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 2,200 लोगों को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। इस हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 200 लोग घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक शस्त्र कानून के तहत 48 मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 2,193 लोगों को या तो हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 50 लोगों को शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध शाखा दंगों के दौरान हुई हत्याओं की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में शाहनवाज नामक व्यक्ति को 20 वर्षीय दिलबर सिंह नेगी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जबकि मामले में दूसरे संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नेगी का क्षत-विक्षत शव 26 फरवरी को ब्रह्मपुरी में बरामद हुआ था। वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला था और छह महीने पहले राष्ट्रीय राजधानी आया था। वह दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था।

वहीं, सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मौजपुर में एक पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले शाहरुख पठान को शनिवार को तीन और दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। शाहरुख (23) द्वारा पुलिस कांस्टेबल दीपक दहिया पर बंदूक तानने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और उसे मंगलवार को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को शाहरुख के उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोण्डा स्थित घर से वह पिस्तौल बरामद कर ली जो उसने दहिया पर तानी थी।

वायरल वीडियो में शाहरुख जफराबाद-मौजपुर रोड पर 24 फरवरी को पुलिसकर्मी पर पिस्तौल ताने हुए दिख रहा है, बाद में उसने हवा में गोली चलाई। गोली चलाने के बाद शाहरुख पिस्तौल घर पर रखकर अपनी कार से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद खुद को समाचार चैनलों पर प्रसारित खबरों में देखने के बाद शाहरुख ने अपने कपड़े बदले और पंजाब भाग गया। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बरेली में चला गया और अंतत: शामली में अपने एक दोस्त के घर जाकर छिप गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि उसने मादक पदार्थों के कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसपर दंगों के बाद शाहरुख को दिल्ली से भागने में मदद करने का आरोप है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के नार्कोटिक प्रकोष्ठ को गांजे की तस्करी के मामले में 28 वर्षीय कलीम की तलाश थी। आम आदमी के पार्षद (आप) ताहिर हुसैन को अदालत ने सात दिनों के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। उसे खुफिया विभाग के कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।

अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, हुसैन ने आरोपों से इनकार किया है जबकि आप ने उसकी पार्टी सदस्यता निलंबित कर दी है। आप सरकार ने दंगा पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा देने के लिए शनिवार को दो दिवसीय सत्यापन अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि अबतक सरकार पीड़ितों के मुआवजे के रूप में तीन करोड़ रुपये जारी कर चुकी है और इनमें कई मुस्तफाबाद के ईदगाह स्थित अस्थायी शिविर में रह रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि सत्यापन का काम पूरा होने के बाद पीड़ितों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी और अगले हफ्ते से पुनर्वास कार्य शुरू हो जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंगों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अमन समिति के साथ 262 बैठकें की गई हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई है और अन्य करीब 200 लोग घायल हुए हैं।

हिंसा के दौरान एसीपी गोकलपुरी से संबद्ध हेड कांस्टेबल रतनलाल की भी जान चली गई, जबकि शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा सहित कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत