लाइव न्यूज़ :

North East Delhi Lok Sabha Seat: 'संविधान की रक्षा के लिए मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा', नामांकन के बाद बोले कन्हैया कुमार

By धीरज मिश्रा | Updated: May 6, 2024 14:32 IST

North East Delhi Lok Sabha Seat: दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल कियाकन्हैया कुमार का मुकाबला बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से है2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी को 53.90 फीसदी वोट मिले थे

North East Delhi Lok Sabha Seat: दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले कन्हैया कुमार ने अपने एक्स एकाउंट से पोस्ट किया।

उन्होंने विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ फोटो शेयर की। कन्हैया ने लिखा कि आज नामांकन से पहले सभी धर्मों के गुरुओं ने मुझे संविधान की प्रस्तावना भेंट कर मेरे लिये दुआएं कीं और आशीर्वाद दिया। यही हमारा भारत है। यही हमारा संविधान। ‘सर्व धर्म सम भाव’। इस भारत और इसके संविधान की रक्षा के लिए मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा। बीते दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें कहा कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।

मनोज तिवारी के सामने हैं कन्हैया कुमार

जिस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर लगातार दो बार से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी जीतते आए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी को 53.90 फीसदी वोट मिले थे। मनोज तिवारी तीसरी बार जीत का स्वाद चखने के लिए बेताब हैं। लेकिन, उन्हें टक्कर देने के लिए कांग्रेस की टिकट पर कन्हैया कुमार आए हैं।

हालांकि, दोनों उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कन्हैया कुमार इससे पहले 2019 में बिहार के बेगुसराय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें वह केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता गिरिराज सिंह से हार गए। हालांकि, बाद में वह 2021 में कांग्रेस में शामिल हो गए।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। चार सीट पर आम आदमी पार्टी और तीन सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान 25 मई को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :मनोज तिवारीकन्हैया कुमारकांग्रेसCongressलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024Lok SabhaLok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब