लाइव न्यूज़ :

North Bihar FLOOD News: 16 जिला और 55 प्रखंड?, लाखों लोग परेशान, विकराल कोसी, कमला और गंडक नदी, पीड़ित परिवार को खाना मुहैया करा रहे वायु सेना कर्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2024 16:46 IST

North Bihar FLOOD News: मंगलवार की अगले सुबह से जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो गई है। अब तक राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में कई तटबंध टूट चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNorth Bihar FLOOD News: बेतिया में सोमवार की देर रात मुख्य पीडी रिंग बांध टूट गया। North Bihar FLOOD News: कलेजे और सिर डूबने तक पानी का तेज बहाव हो रहा है। यह गांव-घर का आलम है।North Bihar FLOOD News: आधी रात को गंडक नदी अपने विकराल रूप धारण कर लिया। 

North Bihar FLOOD News: उत्तर बिहार के जिलों में अचानक आई बाढ़ से आम जनजीवन त्राहिमाम करने लगा है। लाखों की आबादी बाढ़ पीड़ित हो गई है। बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही। कोसी और कमला नदी के जलस्तर में सोमवार की रात मामूली कमी हुई। लेकिन, मंगलवार की अगले सुबह से जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो गई है। अब तक राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में कई तटबंध टूट चुके हैं। लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। बेतिया में सोमवार की देर रात मुख्य पीडी रिंग बांध टूट गया। वहीं, आधी रात को गंडक नदी अपने विकराल रूप धारण कर लिया। उत्तर बिहार में हर तरफ सैलाब दिखाई पड़ रहा है। कहीं घुटने भर तो कहीं कमर भर तो कहीं कलेजे और सिर डूबने तक पानी का तेज बहाव हो रहा है। यह गांव-घर का आलम है।

हर तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है। ऐसी आफत 20 साल बाद लोग देख-सुन रहे हैं। कहा जा रहा है कि साल 2004 में जो हालात थे, इस बार उससे भी अधिक भयावह स्थिति है। बिहार के 16 जिलों के 55 प्रखंडों की 9.90 लाख आबादी बाढ़ से घिरी हुई है। वहीं बाढ़ में बिहार के अलग-अलग जिलों से 8 लोग जिंदा बह गए हैं, जबकि एक महिला ने हार्ट अटैक से दम तोड़ दी।

उत्तर बिहार के बड़े इलाके में पीड़ा और दहशत के बीच घरों की छतों, तटबंधों व एनएच पर लोग समय बिताने को मजबूर हैं। कई गांव टापू बने हुए हैं। उन्हें भोजन, पानी, बच्चों के लिए दूध व दवा समेत अन्य आवश्यक सामग्री के लिए कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी राहत कार्य शुरू हो गया है।

वायु सेना की मदद से पीड़ित परिवारों तक एयर ड्रॉप के माध्यम से खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वायु सेना के हेलिकॉप्टर को लगाया गया है। सीतामढ़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एयर ड्रॉपिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोसी, गंडक एवं गंगा नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। इसके बाद प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलने का निर्देश दिया। बता दें कि 56 साल बाद कोसी और 21 साल बाद गंडक नदी में इतना अधिक पानी आया है।

नदियों के गेज पॉइंट पर उच्चतम जलस्तर का नया रिकॉर्ड बन गया है। अब इसी को मानक मानकर बिहार सरकार उत्तर बिहार की नदियों के तटबंधों की ऊंचाई बढ़ाएगी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 8 तटबंध टूटे हैं।

टॅग्स :बिहारबाढ़पटनामौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?