लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता दिलीप घोष को  मंदिर में दर्शन के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा,  ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने शुरू, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2023 13:59 IST

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने देगंगा प्रखंड के चकला में लोकनाथ धाम की यात्रा की और जब मंदिर से बाहर आ रहे थे तो कुछ लोगों ने निशाना बनाते हुए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस डरी हुई है, पोल खुल रही है और नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजा जा रहा है।राज्य सरकार ने मंदिर में कुछ नागरिक कार्यकर्ताओं को तैनात करने के अलावा कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की।नारे लगाने वालों को तितर-बितर करने में कामयाब रहे और घोष इलाके से चले गए।

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक मंदिर में दर्शन के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ने देगंगा प्रखंड के चकला में लोकनाथ धाम की यात्रा की और जब वह मंदिर से बाहर आ रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

 

घोष ने कहा, ‘‘मैं हताशा की ऐसी हरकतों को ज्यादा महत्व नहीं देता। तृणमूल कांग्रेस डरी हुई है क्योंकि उसकी पोल खुल रही है और नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजा जा रहा है।’’ लोकसभा सदस्य घोष ने कहा कि राज्य सरकार ने मंदिर में कुछ नागरिक कार्यकर्ताओं को तैनात करने के अलावा कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की।

पुलिस ने कहा कि वे नारे लगाने वालों को तितर-बितर करने में कामयाब रहे और घोष इलाके से चले गए। राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इस घटना में शामिल नहीं थी और यह लोगों के गुस्से का इजहार था। मंत्री ने दावा किया, ‘‘टीएमसी इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं करती है। दिलीप घोष ने हालिया दिनों में केंद्रीय कोष, टीएमसी नेताओं को पेड़ों से बांधने समेत जिस तरह की टिप्पणी की है, उससे लोग नाराज हैं।’’

टॅग्स :Dilip GhoshटीएमसीTMCममता बनर्जीMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?