लाइव न्यूज़ :

नए साल के पहले दिन मोदी सरकार ने आम आदमी को दिया दूसरा झटका, रेल टिकट के बाद अब बढ़ाए रसोई गैस के दाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 13:57 IST

लगातार पांचवें महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया है।  महानगरों में इसकी कीमत में 21.50 रुपये तक का इजाफा हुआ है। भारतीय रेलवे ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रव्यापी स्तर पर किराया बढ़ाने की घोषणा की जो एक जनवरी 2020 से लागू होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में इस तरह का घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 714 रुपये का हो गया है। बढ़े हुए दाम बुधवार यानी नए साल की सुबह से ही लागू हो गए हैं।रेलवे के मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार साधारण गैर वातानुकूलित, गैर उपनगरीय भाड़े में एक पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि की गई है।

साल 2020 की शुरुआत जनता के लिए सहीं नहीं है। मोदी सरकार ने जनता को डबल डोज दिया है। नए साल के पहले दिन मोदी सरकार ने आम आदमी को दूसरा झटका दिया है। रेल टिकट के बाद अब बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी की गई है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी के चलते विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में बुधवार को 2.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई। बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर भी 19 रुपये महंगा हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार , दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 1,637.25 रुपये किलोलीटर यानी 2.6 प्रतिशत बढ़कर 64,323.76 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी की वजह से दरों में लगातार दूसरे महीने वृद्धि की गई है। इससे पहले एक दिसंबर को एटीएफ के दामों में मामूली 13.88 रुपये किलोलीटर की वृद्धि की गई थी। इस वृद्धि का बोझ पहले से नकदी संकट का सामना कर रही एयरलाइन कंपनियों पर पड़ेगा।

इसके अलावा, तेल विपणन कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम भी 695 रुपये से बढ़ाकर 714 रुपये कर दिया है। यह लगातार पांचवां महीना है जब रसोई गैस के दाम में वृद्धि की गई है। रसोई गैस की कीमत 2019 से बढ़ाई जा रही है। पिछले पांच महीनों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम 139.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े हैं।

लगातार पांचवें महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया है।  महानगरों में इसकी कीमत में 21.50 रुपये तक का इजाफा हुआ है। भारतीय रेलवे ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रव्यापी स्तर पर किराया बढ़ाने की घोषणा की जो एक जनवरी 2020 से लागू होगा। दिल्ली में इस तरह का घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 714 रुपये का हो गया है। बढ़े हुए दाम बुधवार यानी नए साल की सुबह से ही लागू हो गए हैं।

हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है। रेलवे के मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार साधारण गैर वातानुकूलित, गैर उपनगरीय भाड़े में एक पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि की गई है। उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है। रेलवे के आदेश के अनुसार मेल/एक्सप्रेस गैर वातानुकूलित ट्रेनों के किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर और वातानकूलित श्रेणियों में चार पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।

दिल्ली में सिलेंडर के दाम

दिल्ली में आज से 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको 714.00 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये है, वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपये हैष वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपये हो गई है. कोलकाता में 1308 रुपये, मुंबई में 1190 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1363 रुपये हो गया है।

 

 

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय रेलनरेंद्र मोदीदिल्लीमुंबईचेन्नईकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम