लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 90 निकायों में चुनाव के लिए नामांकन शुरू

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:46 IST

Open in App

जयपुर, 11 जनवरी राजस्थान में 80 नगरपालिकाओं सहित 90 नगर निकायों में पार्षद चुनाव के लिए नामांकन सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन 121 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि इन निकायों में सदस्य यानी पार्षद पद के लिए 11 जनवरी को लोक सूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र भरने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन 121 उम्मीदवारों ने 150 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 15 जनवरी तीन बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 जनवरी को होगी जबकि 19 जनवरी अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 28 जनवरी को होगा जबकि मतगणना 31 जनवरी को करवाई जाएगी।

इन निकायों में अध्यक्ष के लिए मतदान सात फरवरी को व उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन आठ फरवरी को होगा।

आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के 20 जिलों (अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर) के 90 निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) में सदस्य पदों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र