लाइव न्यूज़ :

नोएडाः ऑनलाइन बेचते थे ब्रांडेड कंपनी की नकली शर्ट और नकली शक्तिवर्धक दवाएं, UP पुलिस ने धर दबोचा

By भाषा | Updated: November 8, 2019 16:39 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा से डिजिटल माध्यम के जरिए ठगी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके कब्जे से कई चीजें बरामद की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में डिजिटल ठग ब्रांडेड कंपनी कुटोन्स की नकली शर्ट और मोटापा कम करने तथा शक्ति बढ़ाने की दवाएं ऑनलाइन बेचकर लोगों को कथित रूप से चूना लगाने को लेकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने सेक्टर 11 में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा में डिजिटल ठग ब्रांडेड कंपनी कुटोन्स की नकली शर्ट और मोटापा कम करने तथा शक्ति बढ़ाने की दवाएं ऑनलाइन बेचकर लोगों को कथित रूप से चूना लगाने को लेकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सेक्टर 11 में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया है। वहां क्रियेटिव क्राफ्टस नामक उनकी कम्पनी से नौ लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क, एक सीपीयू, एक टीएफटी, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस ने सैक्टर 7 में आरोपियों के गोदाम से भारी मात्रा में नकली शर्ट और मोटापा कम करने, शक्तिवर्धक दवा भी बरामद की हैं। पुलिस ने सिटी मजिस्टेट शैलेंद्र मिश्रा की उपस्थित में गोदाम को सील कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने पारूल गर्ग उर्फ पंकज और विपिन गर्ग नामक दोनों कथित ठगों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया । अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वैभव कृष्ण ने बताया दोनों आरोपी आपस में भाई हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे टिक-टॉक पर ऑनलाइन विज्ञापन देकर कुटोन्स कंपनी की टी-शर्ट को 999 रुपए में बेचने का दावा करते थे और ग्राहकों से ऑनलाइन कैश लेकर नकली टी-शर्ट भेज देते थे।

शिकायत मिलने पर गौतमबुध नगर पुलिस की स्टार टीम वन और थाना 24 की पुलिस ने सेक्टर 11 के ऑफिस पर छापा मारकर इन दोनों को गिरफ्तार किया और उनके सैक्टर 7 स्थित ई-29 स्थित के गोदाम डेढ़ लाख पैक की हुई शर्ट, 15 हज़ार खुली शर्ट और पैकेजिंग का सामान बरामद किया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप