लाइव न्यूज़ :

नोएडा: कमलनाथ के चचेरे भाई-भाभी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 22:32 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ फरवरी थाना बीटा-दो क्षेत्र के अल्फा-2 में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई व भाभी की हत्या कर लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे 25 -25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियां दोनों बदमाशों के पैर में लगी हैं।

आरोपियों के पास से मृतक दंपति घर से लूटी गई ज्वेलरी, विदेशी मुद्रा के अलावा अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार फरवरी की देर रात को थाना बीटा- दो क्षेत्र के अल्फा-2 सेक्टर में रहने वाले नरेंद्र नाथ (75) तथा उनकी पत्नी सुमन नाथ (70) की हत्या कर उनके घर में लूटपाट की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले के खुलासे में लगी थाना बीटा- दो पुलिस ने सात फरवरी को दो आरोपियों देव शर्मा तथा बिशन सिंह भदौरिया को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के मुख्य सूत्रधार रोहित निवासी जनपद अलीगढ़ तथा सुभाष निवासी जनपद महोबा फरार थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को एक सूचना के आधार पर थाना बीटा-2 पुलिस ने डांढा गोल चक्कर के पास बदमाशों की तलाश मे चेकिंग शुरू की।

तभी रोहित व सुभाष वहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी।

डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली रोहित तथा सुभाष के पैर में लगी है। उपचार के लिए दोनों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के बाद दंपती के घर से लूटी गई विदेशी मुद्रा, आभूषण, एक मोटरसाइकिल तथा देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुल चार बदमाश शामिल थे। चारों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़