लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अवैध शराब मामले में पंचायत चुनाव उम्मीदवार का पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:13 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 15 अप्रैल जिला पंचायत चुनाव लड़ रही एक महिला के पति को थाना दादरी पुलिस व पश्चिमी यूपी एसटीएफ ने संयुक्त अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को पुलिस ने 11 अप्रैल को भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय यह आरोपी पुलिस पर गोली चलाता हुआ मौके से भाग गया था। इसके पास से पुलिस ने 5 पेटी हरियाणा मार्का शराब व 10 हजार रुपए नगद बरामद किया है।

पश्चिमी उप्र एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को एसटीएफ तथा थाना दादरी पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत शराब तस्कर सत्येंद्र को गिरफ्तार किया था। इसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब बरामद की थी।

उन्होंने बताया कि घटना के समय इसका एक अन्य साथी मुकेश उर्फ मुक्की पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाता हुआ भाग गया था।

एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक सूचना के आधार पर थाना दादरी पुलिस व एसटीएफ ने मुकेश को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने हरियाणा से तस्करी की शराब जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए मंगाई थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी सुंदरी भाटी वार्ड संख्या-4 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने बताया कि मुकेश पर पूर्व में हत्या के प्रयास, आबकारी अधिनियम तथा अवैध हथियार रखने सहित कई मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए