लाइव न्यूज़ :

नोएडा मेट्रो कार्ड की बिक्री में गिरावट, ज्यादा किराया और निर्बाध संपर्क का अभाव है जिम्मेदार

By भाषा | Updated: June 2, 2019 13:33 IST

नोएडा मेट्रो के डेटा के मुताबिक अब तक यात्रियों ने 1.6 करोड़ रुपये का टॉप-अप कराया है। रोजाना सफर करने वाले एक अन्य यात्री आकाश सिंह ने कहा कि नोएडा मेट्रो एवं दिल्ली मेट्रो के बीच निर्बाध संपर्क की कमी है जो कि यात्रियों द्वारा नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का इस्तेमाल करने में सबसे बड़ी बाधा है।

Open in App

नोएडा मेट्रो का संचालन शुरू हुए करीब चार महीने का वक्त बीत चुका है और उसके मेट्रो कार्ड की बिक्री में लगातार गिरावट आती जा रही है। यात्री इसके पीछे अधिक किराये तथा निर्बाध संपर्क के अभाव को मुख्य कारण बता रहे हैं। नोएडा मेट्रो डेटा के मुताबिक एक मई से 20 मई के बीच कुल 2,041 ऐसे यात्री कार्ड जारी किए गए जबकि इसी साल मार्च में 5,064 और अप्रैल में 3,686 कार्ड जारी किए गए थे।

इसमें बताया गया कि फरवरी में करीब 5,220 कार्ड जारी किए गए थे और संचालन शुरू होने के करीब छह दिन के भीतर 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच 3,363 कार्ड जारी हुए थे। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने एसबीआई एनएमआरसी सिटी 1 कार्ड जारी करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ हाथ मिलाया था।

नोएडा मेट्रो कार्ड रिचार्ज के लिए 1.8 प्रतिशत या 12 रुपये का शुल्क लेता है। एक वरिष्ठ नागरिक अजय चतुर्वेदी ने कहा, “टॉप अप के लिए 1.8 प्रतिशत का शुल्क लेना अनावश्यक है। दिल्ली मेट्रो यात्रा के लिए यात्रियों को गैर-बैंक कार्ड जारी करती है और वह टॉप-अप पर कोई शुक्ल नहीं लेती।’’

साथ ही उन्होंने कहा कि नोएडा मेट्रो का किराया भी ज्यादा है। एक यात्री को सोमवार से शनिवार तक यात्रा के लिए न्यूनतम 10 से 50 रुपये रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। जबकि रविवार या राष्ट्रीय अवकाश के दिन 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक देने होते हैं। कार्ड उपभोक्ताओं को प्रत्येक यात्रा पर 10 फीसदी छूट मिलती है।

नोएडा मेट्रो के डेटा के मुताबिक अब तक यात्रियों ने 1.6 करोड़ रुपये का टॉप-अप कराया है। रोजाना सफर करने वाले एक अन्य यात्री आकाश सिंह ने कहा कि नोएडा मेट्रो एवं दिल्ली मेट्रो के बीच निर्बाध संपर्क की कमी है जो कि यात्रियों द्वारा नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का इस्तेमाल करने में सबसे बड़ी बाधा है।

वर्तमान में यात्रियों को नोएडा मेट्रो के सेक्टर 51 स्टेशन से बाहर निकलना होता है और ब्लू लाइन लेने के लिए एक निर्माणाधीन सड़क पर करीब 300 मीटर चल कर सेक्टर 52 स्टेशन पर जाना होता है। वहीं महिलाएं इस रास्ते को अपने लिए असुरक्षित बताती हैं और रात में यहां से गुजरना अपने लिए मुफीद नहीं मानती।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारतDelhi: मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदला, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील