लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, मदद की गुहार लगाई

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:13 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 22 अप्रैल नोएडा के एक निजी अस्पताल ने बृहस्पतिवार को मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि जितनी मात्रा में उनके पास ऑक्सीजन उपलब्ध है, वह शुक्रवार तक भी नहीं चलेगी। इस अस्पताल में करीब 450 कोविड मरीज उपचाराधीन हैं।

कैलाश समूह की चिकित्सा निदेशक रितु वोहरा ने कहा, '' हमारे पास केवल सात-आठ घंटे के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध है। सुबह से ही हमारे समूह के सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पुन: आपूर्ति की आवश्यकता है। ऑक्सीजन की कमी के कारण हमने नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। नोएडा सेक्टर-27 के हमारे अस्पताल में केवल चार-पांच घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची है।''

उन्होंने कहा, '' हम मरीजों की जान बचाने के वास्ते ऑक्सीजन के लिए अतिरिक्त भुगतान या कुछ भी करने को तैयार हैं। हमारे लिए मरीजों का जीवन सर्वोच्च प्राथमिकता है।''

वोहरा ने कहा कि वर्तमान हालात के संबंध में अस्पताल ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है और लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अब तक कोई सहायता नहीं मिल सकी है।

इस बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए